Eastern Congo displacement camps bombing : पूर्वी कांगो के उत्तरी किवु प्रांत में विस्थापित लोगों के दो शिविरों पर किए गए हमलों में बच्चों सहित कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि प्रांतीय राजधानी गोमा के नजदीक लैक वर्ट और मुगुंगा में स्थित शिविर बमों से प्रभावित हुए हैं। इन हमलों की संयुक्त राष्ट्र द्वारा “मानवाधिकारों और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन” के रूप में कड़ी निंदा की गई है और इसे युद्ध अपराध के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है। इन हमलों के लिए रवांडा से कथित संबंधों वाले एम23 नामक विद्रोही समूह को जिम्मेदार ठहराया।
पढ़ें :- सुप्रीम लीडर की हत्या हुई, स्कूली बच्चे मारे गए लेकिन तब पीएम मोदी की तरफ़ से एक शब्द तक नहीं आया...ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत पर बोले संजय सिंह
एम23 विद्रोही समूह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान साझा कर इन हमलों में अपनी भूमिका होने से इनकार किया है और कांगो सेना को इनके लिए जिम्मेदार ठहराया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता जीन जोनास याओवी टोसा ने ‘एपी’ को बताया कि हमलों में कम से कम 12 लोग मारे गए और 20 से अधिक घायल हो गए।