Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Stuffed Capsicum Recipe: रोटी, पराठे के साथ खाएं या फिर दाल चावल के साथ करें सर्व, भरवां शिमला मिर्च हर खाने का स्वाद करेगा दोगुना

Stuffed Capsicum Recipe: रोटी, पराठे के साथ खाएं या फिर दाल चावल के साथ करें सर्व, भरवां शिमला मिर्च हर खाने का स्वाद करेगा दोगुना

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Stuffed Capsicum Recipe: कई लोगो को शिमला मिर्च बहुत पसंद होती है। इसका इस्तेमाल की डिश में किया जाता है। वहीं अधिकतर घरों में शिमला मिर्च की सब्जी बनाई को पसंद किया जाता है। इसका सेवन हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन के, फाइबर समेत तमाम पोषक तत्व पाये जाते है। जो शरीर के लिए जरुरी होते है। आज हम आपको भरवां शिमला मिर्च बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप रोटी पराठे के साथ या फिर दाल चावल के साथ सर्व कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- योगी मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, करीब आधा दर्जन मंत्रियों का पत्ता कटना तय, संगठन के पदाधिकारियों व नए विधायकों को मिलेगा मौका

भरवां शिमला मिर्च बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

4 मीडियम साइज्ड शिमला मिर्च

2 मीडियम साइज्ड आलू को बॉइल

एक बड़ा प्याज

पढ़ें :- ईरान में फंसे मेडिकल साइंसेज के छात्र दुबई के रास्ते पहुंचेंगे दिल्ली, 15 मार्च को चलेगा पहला दल

2 मीडियम साइज्ड टमाटर

2 हरी मिर्च को बारीक कटी

एक इंच अदरक

4 लहसुन की कली

भरवां शिमला मिर्च बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- सेना की सीमा पर फिर नापाक साजिश नाकाम, एक आतंकी ढेर और दूसरे की तलाश जारी

भरवां शिमला मिर्च बनाने के लिए आपको सबसे पहले 4 मीडियम साइज्ड शिमला मिर्च को अच्छी तरह से धोने के बाद काटकर इनके बीजों को निकाल देना है।इसके बाद 2 मीडियम साइज्ड आलू को बॉइल कर मैश कर लीजिए। एक बड़ा प्याज, 2 मीडियम साइज्ड टमाटर, 2 हरी मिर्च को बारीक काट लीजिए और एक इंच अदरक-4 लहसुन की कली को कद्दूकस कर लीजिए।

एक पैन में तेल गर्म कर प्याज को अच्छी तरह से भून लीजिए और फिर इसी पैन में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर सभी चीजों को पकाएं।इस गाढ़े मिक्सचर में मैश्ड आलू, हाफ कप बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 4 लौंग, हाफ छोटी स्पून गरम मसाला, एक छोटी स्पून धनिया पाउडर, एक-चौथाई छोटी स्पून हल्दी पाउडर, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिला लीजिए।

अब आपको इस स्टफिंग को शिमला मिर्च के अंदर भर देना है। इसके बाद एक बर्तन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म कीजिए। आखिर में आपको स्टफ्ड शिमाल मिर्च को इस बर्तन में रखना है। अब इस बर्तन को ढककर शिमला मिर्च को थोड़ी देर तक पकाना है।आपकी भरवां शिमला मिर्च सर्व करने के लिए तैयार है। गर्मागर्म इस डिश को सर्व कर आप इसके टेस्ट को एंजॉय कर सकते हैं।

 

Advertisement