Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits Of Kakdi: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब खाएं ककड़ी, होते हैं कई फायदे

Benefits Of Kakdi: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खूब खाएं ककड़ी, होते हैं कई फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits Of Kakdi:  गर्मी के मौसम में मार्केट में चारो तरफ खीरा औऱ ककड़ी बिकते हुए नजर आते है। गर्मी के मौसम में ककड़ी का सेवन करने से सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। ककड़ी में अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है।इसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेट होता है।

पढ़ें :- Sunday Special: गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाएगा और शरीर को ताकत, ट्राई करें मिल्क बादाम शेक की ये रेसिपी

ककड़ी में विटामिन ए,के,सी,पोटैशियम, फाइबर व अन्य क पोषक तत्व पाये जाते है। जो शरीर को स्वास्थ्य रखने के साथ वेट कम करने में भी मदद करते है। ककड़ी का सेवन करने से बीपी कंट्रोल करने में हेल्प करता है। ककड़ी में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है।

ककड़ी बीपी को कंट्रोल करने और सोडियम के बुरे असर को नियंत्रित करता है।ककड़ी में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से कब्ज़ की दिक्कत दूर होती है।

साथ ही गैस और अपच जैसी परेशानी से भी निजात मिलती है। ककड़ी का सेवन वजन कम करने में भी मदद करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है साथ ही चीनी जैसे तत्व भी नहीं होते हैं जो वजन बढ़ाते हैं।

इसमें फाइबर काफी होता है, जिसकी वजह से इसके सेवन से पेट भरा सा रहता है जिससे और कुछ खाने का मन नहीं होता ककड़ी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल सामान्य रहता है। इसमें स्टीरॉल नाम का तत्व पाया जाता है, जिसकी वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सही बना रहता है।

पढ़ें :- Skin Problems: गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम्स से बचने के लिए चेहरे पर लगाएं घर का बना ये टोनर
Advertisement