Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. डेली सुबह खाली पेट खा लें ये पांच से छह पत्तियां, शुगर होगी कंट्रोल, पाचन बेहतर करने के अलावा कई फायदे

डेली सुबह खाली पेट खा लें ये पांच से छह पत्तियां, शुगर होगी कंट्रोल, पाचन बेहतर करने के अलावा कई फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

करी पत्ता सिर्फ स्वाद बढ़ाने में ही नहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। डेली सुबह खाली पेट पांच से छह करी पत्ता खाने से शरीर की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। करी पत्ते में कई औषधीय गुण छिपे होते है। साथ ही तमाम पोषक तत्व भी मौजूद होते है।

पढ़ें :- Green Chilly Benefits :  रोजाना 2 हरी मिर्च खाने से शरीर में होते है बदलाव , जानें नियमित सेवन के फायदे

करी पत्ते में विटामिन ए,बी,सी के अलावा कैल्शियम और प्रोटीन समेत तमाम जरुरी पोषक तत्व पाये जाते है। एक महिने तक सुबह खाली पेट करी पत्ता चबा चबाकर खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं।

डेली सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने से पाचन बेहतर होता है। साथ ही पेट से संबंधित तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं गैस,कब्ज,एसिडिटी और ब्लोटिंग में आराम मिल सकता है।

सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में हेल्प करता है।
डेली सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने से वजन घटाने में हेल्प कर सकता है।

सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने से इम्यूनिटी बेहतर करने में मदद कर सकता है। करी पत्ता में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इम्यून पावर को बूस्ट कर सकता है। गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बचाव हो सकता है।

पढ़ें :- Menstrual Leave Petition : पीरियड्स लीव याचिका पर CJI सूर्यकांत का 'सुप्रीम इनकार', बोले-खत्म हो जाएगा महिलाओं का करियर , नहीं देगा कोई नौकरी

रोज सुबह खाली पेट करी पत्ता चबाने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-ए मौजूद होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। यह उम्र के साथ आंखों से जुड़ी होने वाली समस्याओं को भी दूर करने में भी मदद कर सकता है। आप चाहें तो सुबह खाली पेट करी पत्ते के साथ शहद मिलाकर भी खा सकते हैं।

Advertisement