शाम होते ही कई लोगो को स्नैक्स के तौर पर मोमोज,चाउमिन, बर्गर, मैगी जैसे तमाम जंक फूड खाने की आदत होती है। ये सेहत के लिए तो नुकसानदायक होते ही है वजन भी तेजी से बढ़ाते है। कई लोग तो शाम होते ही चिप्स, फ्राइस, नूडल्स चॉकलेट न जाने क्या क्या खाते है। इनमें कैलोरीज अधिक होती है।
पढ़ें :- Sweet-Sour Kadhi : न इमली, न टमाटर, गर्मियों में बनाएं कच्चे आम की खट्टी-मीठी कढ़ी
सोडियम और एडेड शुगर भी होती है। इसकी वजह से मोटापा तो आता ही है शरीर के लिए भी नुकसानदायक होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्नैक्स बताने जा रहे है जिसे खाने से वजन तो कम होगा ही शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।
फ्रूट चाट सेहत के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। पेट भरने के साथ साथ वजन को भी कम करता है। सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आप शाम के समय स्नैक्स के तौर पर भुना हुआ चना भी खा सकते हैं। इसमें हाई फाइबर पाया जाता है। इसे खाने से वजन भी कम होता है औऱ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
फाइबर और प्रोटीन से भरपूर मखाने को भी स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ साथ वजन को भी कम करता है। मखाना खाने से मेटबॉलिज्म बूस्ट होता है और एक्सेस फैट और कैलोरी बर्न होने लगती है।
इसके अलावा चना, साबूत मूंग दाल,सोयाबिन, मूंगफली आदि तो रात भर भिगने के लिए रख दें। सुबह इसमें प्याज, नमक, नींबू मिक्स करके खा लें। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
पढ़ें :- Health Tips : एक महीना बिना प्याज और लहसुन का प्रयोग न करने से शरीर में क्या होता है बदलाव? जानें इसका नफा-नुकसान
ड्राई फ्रूट्स में सेहत का खजाना छिपा होता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से वजन भी कम होता है और हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।