Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. EC चुनाव लड़वाना छोड़ खुद लड़ ले चुनाव, न बोले BJP की भाषा : कन्हैया कुमार

EC चुनाव लड़वाना छोड़ खुद लड़ ले चुनाव, न बोले BJP की भाषा : कन्हैया कुमार

By santosh singh 
Updated Date

सासाराम। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission) पिछले कई महीनों से कह रहा है कि मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी नहीं है। जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी (LoP, Rahul Gandhi) कह रहे हैं कि गड़बड़ी है और आप जांच कीजिए? जब उन्हें (चुनाव आयोग को) पता चला कि जांच हो रही है और गड़बड़ियां पाई जाएंगी। तब उन्होंने कहा कि SIR गड़बड़ियों को रोकने के लिए किया गया है। अब आज अचानक चुनाव आयोग (Election Commission) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। चुनाव आयोग (Election Commission) को चुनाव लड़वाना छोड़कर खुद चुनाव लड़ना चाहिए।

पढ़ें :- यूपी रालोद अध्यक्ष रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा, बोले-संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे प्रहार से आज खतरे में है लोकतंत्र

कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) ने कहा कि भाजपा वोट चोरी के जरिए संविधान चुराना चाहती है। पिछले आम चुनाव में इन्होंने नारा दिया ‘अबकी बार चार सौ पार’ ताकि सीधे तौर पर संविधान बदल सके। इस देश की जनता ने इस साज़िश को नाकाम कर दिया तो अब वोट चोरी का नया चोर दरवाज़ा SIR लेकर आए हैं। ये हर हथकंडा अपना रहे हैं ताकि जनता का अधिकार छीनकर अंततः संविधान बदलने की साजिश को अंजाम दिया जा सके।

पढ़ें :- कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं और बबुआ भी यही करते हैं...सीएम योगी का अखिलेश यादव पर निशाना
Advertisement