Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Economic Crisis In Nigeria : नाइजीरिया में आर्थिक संकट के खिलाफ व्यापक पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन , 13 प्रदर्शनकारियों की मौत

Economic Crisis In Nigeria : नाइजीरिया में आर्थिक संकट के खिलाफ व्यापक पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन , 13 प्रदर्शनकारियों की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Economic Crisis In Nigeria : नाइजीरिया में आर्थिक संकट के खिलाफ व्यापक पैमाने पर जारी विरोध-प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 13 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार,हिंसक विरोध-प्रदर्शन के कारण कई राज्यों में कर्फ्यू घोषित किया गया है।
अधिकारियों ने बम धमाके में चार लोगों की मौत होने की पुष्टि की और कहा कि देशभर में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- India-US Trade Deal : व्हाइट हाउस ने अमेरिकी कामगारों और व्यवसायों के लिए 'बड़ी जीत' करार दिया, जानें भारत को क्या होगा नुकसान?

इस बीच, नाइजीरिया की पुलिस ने कहा कि सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों की लूटपाट के चलते उत्तरी राज्यों – कानो और कटसीना में 300 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया और कर्फ्यू लगा दिया गया।

प्रदर्शनकारी बढ़ते आर्थिक संकट को दूर करने की मांग कर रहे हैं, जिसके चलते अफ्रीका के शीर्ष तेल उत्पादक देश के लोग सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने ‘‘भ्रष्टाचार और कुशासन’’ को समाप्त करने की मांग की।

Advertisement