Delhi Election Nomination Rejected: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होने हैं। जिसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 17 जनवरी थी। इस दौरान कुल 981 उम्मीदवारों ने 1522 नामांकन पत्र दाखिल किए थे। लेकिन, चुनाव आयोग ने 18 जनवरी को सभी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान 477 नामांकन को खारिज कर दिया है। ये नामांकन दस्तावेजों की कमी के कारण खारिज किए गए हैं। वहीं, आयोग ने 1040 नामांकन पत्र ही स्वीकार किए गए हैं।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 20 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। उम्मीदवारों के पास 19 और 20 जनवरी को नामांकन वापस लेने का मौका रहेगा। 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लेने का समय खत्म हो जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, उम्मीदवारों की अंतिम सूची के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी जारी किया जाएगा। दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को चुनाव के नतीजे घोषित कर दिये जाएंगे।
बता दें कि नामांकन की अंतिम तिथि 17 जनवरी को सबसे हॉट सीट नई दिल्ली विधानसभा से कुल 29 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, भाजपा से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित चुनाव मैदान में है। जबकि सबसे कम 7 उम्मीदवारों ने पटेल नगर विधानसभा से नामांकन किया है।