Ecuador President : इक्वाडोर के राष्ट्रपति डेनियल नोबोआ पर जानलेवा हमला किया गया है। राष्ट्रपति सुरक्षित हैं, लेकिन उनकी गाड़ी पर गोलियों के निशान मिले। राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ (President Daniel Noboa) उस समय बाल-बाल बच गए जब उनके काफिले को पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया। राष्ट्रपति नोबोआ मध्य इक्वाडोर में एक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन कर रहे थे। इसी वक्त तेल की बढ़ती कीमतों का विरोध कर रहे एक बड़े समूह ने उनके काफिले को रोक लिया।
पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन
खबरों के अनुसार, ऊर्जा मंत्री इनस मंजानो ने बताया कि यह घटना तब हुई जब राष्ट्रपति नोबोआ कनार प्रांत जा रहे थे, जहां उन्हें नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की घोषणा करनी थी। रास्ते में करीब 500 लोगों की भीड़ ने उनके काफिले को घेर लिया और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
यह हमला डीजल की कीमतें बढ़ाने के सरकार के फैसले के बाद बढ़ते हिंसक प्रदर्शनों के बीच हुआ है। प्रदर्शनकारी लगातार हड़ताल कर रहे हैं, सड़कों को अवरोधित कर रहे हैं और उन्होंने 16 सैनिकों का अपहरण कर लिया था। हांलाकि इन सैनिकों को अंततः बिना किसी नुकसान के रिहा कर दिया गया।