Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ED Big Action: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पर बड़ी कार्रवाई, ईडी ने 7.27 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच

ED Big Action: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पर बड़ी कार्रवाई, ईडी ने 7.27 करोड़ की संपत्ति को किया अटैच

By शिव मौर्या 
Updated Date

ED Big Action: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ ईडी ने ये कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो जालसाज सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में ईडी ने अभिनेत्री की 7.27 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति अटैच कर दी है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

मीडिया रिपोर्ट की माने तो जालसाज सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली के पैसों से जैकलीन को 5.71 करोड़ के गिफ्ट्स दिए थे। सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे गिफ्ट दिए थे। बता दें कि, हाल में ईडी ने पांच साल पुराने धोखाधड़ी मामले में चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 215 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में ठग को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका था।

 

Advertisement