ED summons to Kejriwal : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कथित दिल्ली शराब नीति घोटाला (Delhi Liquor Policy Scam) मामले में अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच में नौवां समन जारी किया है। जांच एजेंसी ने उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी थी।
पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
दरअसल, दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल को आठ बार समन जारी किया था, लेकिन दिल्ली के सीएम कभी पूछताछ में शामिल नहीं हुए। जिसके बाद समन का अनुपालन न करने के आरोप वाली ईडी की शिकायतों पर राउज एवेन्यू कोर्ट (मजिस्ट्रेट कोर्ट) ने केजरीवाल को पेश होने को कहा था। जहां शुक्रवार (16 मार्च) को कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को 15,000 रुपये के जमानत बांड और 1 लाख रुपये की जमानत राशि पर जमानत दे दी थी। वहीं, अब कोर्ट से जमानत मिलने के बाद ईडी ने केजरीवाल को नौवां समन जारी किया है।