लखनऊ। यूपी के जौनपुर लोकसभा सीट (Jaunpur Lok Sabha Seat) से समाजवादी पार्टी के सांसद (Samajwadi Party MP) बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी लखनऊ में कानपुर रोड पर स्थित करोड़ों रुपये की जीमन जब्त कर ली है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद (Samajwadi Party MP) बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) की जमीन कानपुर रोड स्थित स्कूटर इंडिया के सामने स्थित है। ईडी की टीम अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए बुलडोजर भी साथ ले गई है।
पढ़ें :- सोनौली में विराट कुश्ती दंगल, नेपाल के पहलवानों ने भी दिखाए दांव-पेंच
बसपा सरकार में हुए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले (NHRM Scam) के मुख्य आरोपियों में शामिल तत्कालीन मंत्री और समाजवादी पार्टी के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) की लखनऊ में स्थित बेशकीमती जमीन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जब्त कर लिया है। संबंधित भूमि पर बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) द्वारा संचालित हिंदी अखबार की प्रिंटिंग मशीन लगी है। साथ ही कृषि योग्य भूमि भी है। ईडी (ED) को बाबू सिंह कुशवाहा (Babu Singh Kushwaha) की संपत्तियों की जांच में इस जमीन की जानकारी मिली थी, जिसके बाद भ्रष्टाचार से अर्जित इस भूमि को जब्त किया गया है।