Eid-ul-Fitr 2024 : भारत समेत कई देशों में आज गुरुवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर को दिल्ली के जामा मस्जिद में काफी संख्या में लोग पहुंचे और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देश वासियों की ईद की मुबारकबाद है।
पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा - बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद देती हूँ। रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूँ कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।’
मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फ़ित्र की मुबारकबाद देती हूँ। रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस…
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 11, 2024