Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Eid Ul Fitr Wishes: 31 मार्च को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा ईद उल फितर का त्यौहार, अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों को भेजकर दें मुबारकबाद

Eid Ul Fitr Wishes: 31 मार्च को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा ईद उल फितर का त्यौहार, अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों को भेजकर दें मुबारकबाद

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज 30 मार्च दिन रविवार को ईद का चांद नजर आ गया है। इसी के साथ 31 मार्च दिन सोमवार को पूरे देश में ईद उल फितर का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। रमजान के पावन महिने में रोजा रखने के बाद ईद का त्यौहार मनाया जाता है।

पढ़ें :- Jal Jeevan Mission Scam : सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ा एक्शन, 12 इंजीनियर सस्पेंड, चार के खिलाफ विभागीय जांच, तीन को नोटिस व सात का किया तबादला

इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग नये कपड़े पहनकर नमाज अदा करते है और एक दूसरे के गले मिलकर ईद के त्यौहार की मुबारकबाद देते है। अगर आप आप अपने दोस्तों रिश्तेदारों को घर बैठे मोबाइल संदेश के जरिए मुबारकबाद देना चाहते है तो इन संदेशों के द्वारा आप ईद की मुबारकबाद दे सकते है।

हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा
फना हो लब्ज-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा
ईद मुबारक !

तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाए,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
ईद मुबारक !

आगाज ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पर चलो तो हर गम ईद है।
जिसने भी रखे रोजे,
उन सब के लिए अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है।

पढ़ें :- स्मार्टफोन होगा और सुरक्षित! Google ला रहा है Android 17 में एडवांस प्रोटेक्शन सिस्टम?

ईद मुबारक

चांद की रोशनी आपको छू जाए
मंद हवाएं आपसे कुछ कह जाए।
दिल में जो हो, मांग लो खुदा से
दुआ है आपकी यह ईद रोशन हो जाए।

ईद मुबारक

ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को दिल से ईद मुबारक!

जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
जिसमें कोई दुख कोई गम न हो।

पढ़ें :- आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम रद्द, बीसीसीआई ने इस वजह से उठाया बड़ा कदम
Advertisement