Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Election 2024 : ओडिशा में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी , बीजेडी के साथ गठबंधन पर नहीं बनी बात

Election 2024 : ओडिशा में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी , बीजेडी के साथ गठबंधन पर नहीं बनी बात

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ओडिशा (Odisha) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने दम पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इससे पहले राजनीति के गलियारों में चर्चा थी कि ओडिशा में भाजपा (BJP) और बीजू जनता दल (BJD) के बीच गठबंधन हो सकता है। अब ओडिशा में भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने इन चर्चाओं को विराम दे दिया है। उनका कहना है कि 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों पर भाजपा (BJP)अकेले चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें :- Royal Albert Hall controversy: कुमार सानू के गाने पर पाकिस्तानी होस्ट फिजा अली का वीडियो वायरल, लोगों ने जताई नाराजगी

गठबंधन की अटकलों पर विराम 

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल के बीच कई दिनों से बैठकें जारी थी। इस बात की चर्चा हो रही थी कि भाजपा और बीजेडी गठबंधन बनाकर ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इन चर्चाओं पर तब विराम लग गया, जब भाजपा की तरफ से अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया।

मनमोहन सामल ने एक्स पर लिखी ये बातें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने एक्स पर लिखा है कि विगत 10 वर्षों से, नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा की बीजू जनता दल (बीजेडी) पार्टी केंद्र सरकार के अनेक राष्ट्रीय महत्व के प्रसंगों में समर्थन देती आई है, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। आगे लिखा है कि विकसित भारत तथा विकसित ओडिशा बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार लोकसभा की सभी 21 सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें :- VIDEO- सोफी रेन का दावा, बास्केटबॉल स्टार ने वर्जिनिटी के बदले उन्हें $15 मिलियन किया था ऑफर

विगत 10 वर्षों से, नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा की बीजू जनता दल (BJD) पार्टी केंद्र की  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  की सरकार के अनेक राष्ट्रीय महत्व के प्रसंगों में समर्थन देती आई है, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।

ओडिशा के चार चरणों में लोकसभा चुनाव

ओडिशा में इस बार लोकसभा चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। 13 मई को चौथे चरण का मतदान, 20 मई को पांचवें चरण का मतदान, 25 मई को छठवें चरण का मतदान और 7 जून को सातवें चरण का मतदान होगा।

चार चरणों में विधानसभा चुनाव

ओडिशा में चार चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 28 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन की तारीख 18 अप्रैल 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024 और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2024 है। 13 मई को पहले चरण के लिए मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।

पढ़ें :- चुनाव आयोग पर उंगली उठाने वालों को करारा जवाब मिला, SIR पर सवाल उठाने वाले राहुल-अखिलेश को मांगनी चाहिए माफी: केशव मौर्य

दूसरे चरण में 35 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 26 अप्रैल 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई 2024 और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 मई 2024 है। दूसरे चरण के लिए मतदान 20 मई 2024 को होगा और 4 जून 2024 को मतों की गणना की जाएगी। तीसरे चरण में 25 मई और चौथे चरण में एक जून को मतदान होगा।

Advertisement