नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने लोकसभा व कुछ राज्यों की विधानसभा चुनावों की तारीख का एलान कर दिया है। इस बीच अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनावों (Sikkim Assembly Elections) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने इन दो राज्यों की विधानसभा के लिए मतगणना की तारीख बदल दी गई है। अब यहां दो जून को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की है। इसमें आयोग ने बताया है कि दोनों राज्यों में विधानसभा की अवधि दो जून को ही समाप्त हो रही है, इस कारण यह कदम उठाया गया है।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
गौरतलब है कि इससे पहले चुनाव आयोग (Election Commission) ने 16 मार्च को लोकसभा चुनावों के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा के चुनावों का एलान किया था। आयोग ने बताया था कि अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में एक चरण में मतदान होंगे, जबकि ओडिशा में विधानसभा चुनाव चार चरणों में होगा। अब निर्वाचन आयोग ने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के मतगणना की तारीखों में बदलाव किया है।
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव कार्यक्रम
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Arunachal Pradesh Assembly Elections) के लिए नोटिफिकेशन 20 मार्च 2024 को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024 होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024 होगी और 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। 2 जून 2024 को वोटों की गिनती की जाएगी। अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा। गौरतलब है कि पहले आयोग ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की तारीख चार जून तय की थी।
पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान
सिक्किम विधानसभा के लिए एक चरण में ही सभी 32 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। सिक्किम चुनाव के लिए नोटिफिकेशन की तारीख 20 मार्च 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 27 मार्च 2024, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च 2024 और मतदान की तारीख 19 अप्रैल 2024 है। अब यहां भी 2 जून 2024 को मतगणना होगी।