Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Election Results 2023 : तीन राज्यों में जीत के रुझान से उत्साहित डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- ‘देश में एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी ‘

Election Results 2023 : तीन राज्यों में जीत के रुझान से उत्साहित डिप्टी सीएम केशव मौर्य, बोले- ‘देश में एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी ‘

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा (BJP) की जीत से उत्साहित यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (UP Deputy CM Keshav Maurya) ने कहा कि इन नतीजों से साफ है कि भारत के मन में मोदी है। मोदी के मन में भारत है। उन्होंने कहा कि कमल खिलने का मतलब सुशासन और विकास की गारंटी है।

पढ़ें :- परकला प्रभाकर ने इंटव्यू ने पीएम मोदी की बढ़ाई टेंशन, बोले- NDA बहुमत के आंकड़े रहेगा काफी दूर

उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का पूरे देश की राजनीति में डंका बज रहा है। आज पूरे आत्मविश्वास से हम कह सकते हैं कि भारत के मन में मोदी जी हैं और मोदी जी के मन में भारत है। मध्य प्रदेश में हमारी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ फिर वापस आ रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कमल खिल गया है। कमल खिलने का मतलब है सुशासन और विकास की गांरटी। अभी तक आए रुझानों में कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना में ही जीत मिली है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में हार के साथ ही छत्तीसगढ़ उसके हाथों से निकल गया है।

पढ़ें :- दारुल उलूम देवबंद परिसर में महिलाओं और लड़कियों की 'No Entry', जानें क्या है वजह?

उन्होंने कहा कि देश में एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी। जनता ने दिया अपना आशीर्वाद, फिर से खिल उठा कमल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का डंका बज रहा है। देश की जनता कांग्रेस से मुक्ति चाहती है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो रहा है।

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (UP Deputy CM Keshav Maurya) ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान का माल मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में नहीं बिका। इस कारण गांधी जी की मुहब्बत की दुकान के उत्तर प्रदेश में फुटकर व्यापारी सपा बहादुर अखिलेश यादव सन्न है।

पढ़ें :- रायबरेली की जनता राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां के नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे : प्रियंका गांधी
Advertisement