मुंबई। महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि 15 जनवरी को चुनाव और 16 जनवरी 2026 को मतगणना होगी। जबकि 23 दिसंबर से 30 से दिसंबर 2025 तक नामांकन होगा।
पढ़ें :- बीएमसी चुनाव में मराठी महापौर न बनने देने भाजपा कर रही है साजिश, संजय राउत का बड़ा आरोप
#Maharashtra | राज्यातील सर्व महापालिकांसाठी १५ जानेवारीला मतदान आणि १६ जानेवारीला मजमोजणी#electionsmunicipales2026 #Elections @MaharashtraSEC pic.twitter.com/Ln0QYhgzq5
— AIR News Mumbai, आकाशवाणी मुंबई (@airnews_mumbai) December 15, 2025
मुंबई में आखिरी बार चुनाव 2017 में हुए थे। मुंबई में निर्वाचित बॉडी का कार्यकाल 2022 में खत्म हो गया था। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने मालाबार हिल के सह्याद्री गेस्ट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।