Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Elephant Dance Video: भरतनाट्यम करते हाथी के जबरदस्त वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Elephant Dance Video: भरतनाट्यम करते हाथी के जबरदस्त वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Elephant Dance Video: हाथी दुनिया के सबसे आकर्षक और राजसी जीवों में से एक होता है। हाथी का मस्तिष्क मनुष्य के मस्तिष्क से तीन गुना बड़ा होता है, जिसमें पांच गुना अधिक न्यूरॉन होते हैं। उनकी बुद्धि और भावना की क्षमता बहुत अधिक होती है। इस वजह से, हाथी सोचते हैं, महसूस करते हैं और उनमें मनुष्यों के समान ही सोच-समझकर निर्णय लेने और पल भर में अपनी सहज प्रवृत्ति का पालन करने की क्षमता होती है।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

हाल ही में सोशल मीडिया पर भरतनाट्यम करते एक हाथी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में भरतनाट्यम कर रही दो लड़कियों के पीछे एक हाथी भी नाचता नजर आ रहा है। हाथी के नाचने की वजह जानने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, अखिलेश का ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM योगी’, लखनऊ समेत कई जिलों में लगे होर्डिंग

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां भरतनाट्यम कर रही थीं, तभी अचानक एक हाथी भी इनके मूव के साथ अपनी चाल मिलाकर डांस करने लगता है। लड़कियों के पीछे झूम रहे हाथी का वीडियो लाखों दर्शकों को पसंद आया लेकिन कुछ लोगों ने इस वीडियो को खतरनाक भी बताया है।

Advertisement