Elon Musk’s plan to build a city on the Moon : दुनिया के सबसे अमीर बिजनेस में से एक एलन मस्क ने चंद्रमा पर एक इंसानी शहर बसाने का फैसला किया है। पहले उन्होंने मंगल ग्रह पर इस योजना को शुरू करने की बात कही थी, लेकिन मंगल ग्रह से जुड़ी कई कठिनाइयों को देखते हुए मस्क ने अपना मन बदल लिया है। इसके साथ ही उन्होंने चंद्रमा पर एक आत्मनिर्भर शहर स्थापित करने की डेडलाइन भी तय कर दी है।
पढ़ें :- ट्रंप ने कहा- भारत अब ईरान से नहीं, वेनेजुएला से खरीदेगा तेल; कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” जो लोग नहीं जानते, SpaceX ने पहले ही चांद पर खुद से बढ़ने वाला शहर बनाने पर फोकस कर लिया है, क्योंकि हम इसे 10 साल से भी कम समय में हासिल कर सकते हैं, जबकि मंगल ग्रह पर इसमें 20 साल से ज़्यादा लगेंगे। SpaceX का मिशन वही है: इंसानी चेतना और जीवन को, जैसा कि हम जानते हैं, तारों तक फैलाना।”
For those unaware, SpaceX has already shifted focus to building a self-growing city on the Moon, as we can potentially achieve that in less than 10 years, whereas Mars would take 20+ years.
The mission of SpaceX remains the same: extend consciousness and life as we know it to…
— Elon Musk (@elonmusk) February 8, 2026
पढ़ें :- अगले 5 सालों में संपूर्ण मानव जाति से ज्यादा बुद्धिमान होगा AI, दावोस सम्मेलन में एलन मस्क की बड़ी भविष्यवाणी
मस्क ने आगे कहा, “मंगल ग्रह पर यात्रा तभी संभव है जब हर 26 महीने में ग्रह एक लाइन में आते हैं (छह महीने का यात्रा का समय), जबकि हम हर 10 दिन में चांद के लिए लॉन्च कर सकते हैं (2 दिन का यात्रा का समय)। इसका मतलब है कि हम मंगल ग्रह के शहर की तुलना में चांद पर शहर बनाने का काम बहुत तेज़ी से कर सकते हैं। इसके अलावा, SpaceX मंगल ग्रह पर भी शहर बनाने की कोशिश करेगा और लगभग 5 से 7 सालों में ऐसा करना शुरू कर देगा, लेकिन सबसे बड़ी प्राथमिकता सभ्यता के भविष्य को सुरक्षित करना है और चांद पर यह काम तेज़ी से हो सकता है।”