Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Elvish Yadav: एल्विश यादव पर बड़ी कार्रवाई, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए किस मामले में हुई कार्रवाई

Elvish Yadav: एल्विश यादव पर बड़ी कार्रवाई, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए किस मामले में हुई कार्रवाई

By शिव मौर्या 
Updated Date

Elvish Yadav: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि, एल्विश यादव की गिरफ्तारी सांपों के जहर से जुड़े मामले में हुई है। गिरफ्तारी के बाद एल्विश को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि, बीते दिनों नोएडा पुलिस ने सांपों के जहर के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।

पढ़ें :- IND vs SA Final ODI: आज वनडे सीरीज के निर्णायक मैच में भारत-साउथ अफ्रीका की होगी भिड़ंत; जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव

दरअसल, एल्विश यादव पर रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा था। इस मामले में 8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज की थी। इस केस में यूट्यूबर एल्विश यादव को भी आरोपी बनाया गया था। वहीं, पुलिस ने मोके पर पकड़े गए सांपों के जहर को टेस्ट के लिए एफएसएल के लैब में भेज दिया था। इसके नतीजे सामने आए थे, जो एल्विश की गिरफ्तारी को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे।

Advertisement