England Playing XI Announced : भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 9 दिनों के अंतराल के बाद कल यानी 15 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग इलेवन का घोषणा कर दी है। तीसरे टेस्ट के लिए टीम में एक बदलाव किया गया है, जिसमें शोएब बशीर की जगह तीसरे टेस्ट में मार्क वुड को शामिल किया गया है।
पढ़ें :- ढाई साल बाद आया UPPSC RO/ARO का फाइनल रिजल्ट, 419 अभ्यर्थी सफल, अनिल पांडेय ने किया टॉप
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (England Cricket Board) ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, ‘ इंग्लैंड की टीम ने गुरुवार से राजकोट में भारत के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। थ्री लायंस ने एक बदलाव करते हुए शोएब बशीर की जगह मार्क वुड को शामिल किया है। कप्तान बेन स्टोक्स राजकोट में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं।’
राजकोट टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-XI
1. जैक क्रॉली
2. बेन डकेट
पढ़ें :- ईडन गार्डन्स में आज KKR vs PBKS का घमासान, बारिश बन सकती है ‘गेमचेंजर’
3. ओली पोप
4. जो रूट
5. जॉनी बेयरस्टो
6. बेन स्टोक्स (सी)
7. बेन फॉक्स
पढ़ें :- दुबई, अमेरिका में संपत्ति के आरोपो का पलटवार करते हुए हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस को ‘पाकिस्तानी एंगल’ से जोड़ दिया।
8. रेहान अहमद
9. टॉम हार्टले
10. मार्क वुड
11. जेम्स एंडरसन