Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. FTA : भारत-यूरोपीय संघ के बीच हो सकता है मुक्त व्यापार समझौता, सुरक्षा समझौते पर भी हो रहा विचार

FTA : भारत-यूरोपीय संघ के बीच हो सकता है मुक्त व्यापार समझौता, सुरक्षा समझौते पर भी हो रहा विचार

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन (EU President Ursula von der Leyen) ने एक बड़ा बयान देते हुए शुक्रवार कहा कि भारत ( India) और यूरोपीय संघ (EU) के बीच इसी साल मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर मुहर लग सकती है। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच होने जा रहा यह समझौता अपनी तरह का खास और दुनिया में सबसे बड़ा सौदा होगा। यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लियेन (EU President Ursula von der Leyen) इन दिनों भारत दौरे पर आई हुई हैं।

पढ़ें :- संजू सैमसन हैं धैर्य और साहस की असली पहचान, टीम से बाहर हुए, लेकिन जब वापसी की तो मचाया तहलका

भारत के साथ सुरक्षा समझौते की संभावनाएं भी तलाश रहा ईयू

राजधानी दिल्ली में एक थिंक टैंक के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 27 देशों के संगठन यूरोपीय संघ की अध्यक्ष ने कहा कि यूरोपीय संघ (EU) भारत के साथ भविष्य में सुरक्षा समझौते करने की संभावना भी तलाश रहा है। यूरोपीय संघ (EU)  की अध्यक्ष का यह बयान उनकी पीएम मोदी से मुलाकात से पहले आया है। उन्होंने कहा कि ‘दुनिया इन दिनों संकटों से घिरी हुई है, लेकिन मेरा मानना है कि महाशक्तियों की आधुनिक प्रतिस्पर्धा में भारत और यूरोपीय संघ (EU)  के लिए अवसर है कि वे अपनी साझेदारी को फिर से आकार दें। कई मामलों में भारत और यूरोपीय संघ के सामने विशिष्ट चुनौतियां हैं।’

Advertisement