Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. वो तब भी जाति-पाती के नाम पर देश को बांटते थे और आज भी वही पाप कर रहे हैं…राजस्थान में बोले पीएम मोदी

वो तब भी जाति-पाती के नाम पर देश को बांटते थे और आज भी वही पाप कर रहे हैं…राजस्थान में बोले पीएम मोदी

By शिव मौर्या 
Updated Date

MP Assembly Elections: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी ताबड़तोड़ रैलियां यहां पर शुरू हो गयीं हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। पीएम ने कहा, एक साल में कोई सरकार जितने लोकार्पण और शिलान्यास का काम नहीं कर सकती, आज एक दिन में हमारी सरकार ने उतने विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया और लोग ताली बजाते थक गए। हमारी सरकार इतना सामर्थ्य रखती है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश का विकास वो लोग नहीं कर सकते, जिनके पास न तो नई सोच है और न ही विकास का रोड मैप है। इनका तो बस एक ही काम है…देश की प्रगति से नफरत, भारत की योजनाओं से नफरत। अपनी नफरत में ये देश की उपलब्धियों को भी भूल जाते हैं। आज पूरी दुनिया, भारत का गौरवगान कर रही है। आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिखता है। लेकिन जो लोग राजनीति में उलझे हुए हैं, जिन्हें कुर्सी के सिवाय कुछ नहीं दिखता है उन्हें दुनिया में भारत का डंका बजना अच्छा नहीं लगता।

पीएम मोदी ने कहा, मोदी ने गारंटी दी है कि अगले कार्यकाल में दुनिया की टॉप इकोनॉमी में एक नाम हमारे हिंदुस्तान का होगा। इससे भी सत्ता भूखे कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। विकास विरोधी इन लोगों को देश ने 6 दशक दिए थे, 60 साल कोई कम समय नहीं होता है।
अगर 9 वर्षों में इतना काम हो सकता है, तो 60 साल में कितना हो सकता है। उनके पास भी मौका था, लेकिन वो नहीं कर पाए, ये उनकी नाकामी है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, वो तब भी गरीबों की भावनाओं से खेलते थे, आज भी वही खेल खेल रहे हैं, वो तब भी जाति-पाती के नाम पर देश को बांटते थे, आज भी वही पाप कर रहे हैं, वो तब भी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे थे, आज और भ्रष्टाचारी हो गए हैं, वो तब भी एक परिवार का गौरवगान करते थे, आज भी वही करने में अपना भविष्य देखते हैं, इसलिए उन्हें देश का गौरवगान पसंद नहीं आता।

साथ ही कहा, अनेक सरकारें आईं गईं, हमारी बहनों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के झूठे वादे कर बार-बार वोट मांगे गए। लेकिन ससंद में साजिश करके कानून बनाने से रोका गया। मोदी ने गारंटी दी थी और आज ‘नारी शक्ति अधिनियम’ एक सच्चाई बन चुका है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

 

Advertisement