नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का 8 अगस्त को प्रयागराज आने वाले हैं। यहां पर वो छात्रों से संवाद करेंगे। इससे पहले कार्यक्रम स्थल को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। प्रयागराज दौरे से पहले राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, छात्रों की बात को सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया, तब से प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है।
पढ़ें :- 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी को नहीं मिली इजाजत, प्रियंका ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोलीं -'किस बात का डर?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है। मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है। सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुक़दमे, और आवाज़ उठाओ तो पेलेट गन।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र फीस वृद्धि और सीट कटौती के खिलाफ़ अपने भविष्य की लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन प्रशासन छात्रों को सुनने के बजाय उन पर FIR कर रहा है।
मोदी सरकार की नीति ही युवाओं की आवाज़ दबाना है। सवाल पूछो तो लाठी, विरोध करो तो मुक़दमे, और आवाज़ उठाओ तो पेलेट गन।…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 6, 2026
पढ़ें :- Video-बेगूसराय में युवक का पैर टूटा तो प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, कांग्रेस बोली-ये है बिहार के 'डबल इंजन' सरकार की शर्मनाक तस्वीर
उन्होंने आगे लिखा, जब मैंने छात्रों की बात को सुनने के लिए प्रयागराज आने का फैसला किया, तब से प्रशासन मेरे कार्यक्रम को हर संभव तरीके से रोकने की कोशिश कर रहा है। साफ़ है, उन्हें छात्रों की गूंज से भी डर लग रहा है। मैं छात्रों के साथ हूं। सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, मुझे छात्रों की आवाज़ उठाने से रोक नहीं सकती। बता दें कि, कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट ने कांग्रेस को दी गई मैदान की अनुमति वापस ले ली है।