केंद्रीय कैबिनेट में अग्निवीर योजना (Agniveer Scheme) को लेकर बुधवार को बड़ा फैसला किया गया है। मोदी सरकार ने 75 प्रतिशत अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार देने का ऐलान किया है,जबकि 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे।
नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट में अग्निवीर योजना (Agniveer Scheme) को लेकर बुधवार को बड़ा फैसला किया गया है। मोदी सरकार ने 75 प्रतिशत अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार देने का ऐलान किया है,जबकि 25 प्रतिशत नियमित सैनिक बनेंगे।
🚨 सभी इच्छुक अग्निवीर कैंडिडेट्स को ऑब्जेक्टिव सिलेक्शन क्राइटेरिया के आधार पर आर्म्ड फोर्सेज में एंट्री दी जाएगी।
25% तुरंत परमानेंट होंगे। बाकी 75% को 2 साल का एक्सटेंशन मिलेगा।
बहुत बड़ा। “ALL” के लिए परमानेंट क्लॉज जोड़ा गया…! https://t.co/87MiYU3IWO
— Rohit Jain 2.0 (@rohitjain2706) November 4, 2026
दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दिया है और सेवा विस्तार योजना पर बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय कैबिनेट के फैसले के मुताबिक 25 फीसदी अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, जबकि 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा। यानी अग्निवीरों की सेवा चार साल से बढ़ाकर छह साल कर दिया गया है। इसकी जानकारी चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने दी है। उन्होंने बताया कि दो साल का कार्यकाल पाने वाले अग्निवीरों को प्रदर्शन के आकलन के आधार पर बाद में स्थायी पदों की भी पेशकश की जाएगी। CDS सुब्रमणि ने बताया कि सेवा विस्तार पाने वाले अग्निवीरों को बढ़ा हुआ वेतन और भत्ते मिलेंगे।
सीडीएस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या जानकारी दी?
सीडीएस एन एस राजा सुब्रमणि ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 14 जून 2022 में यह योजना आई थी। तब अग्निवीरों के प्रदर्शन के सतत आकलन की बात कही गई थी। अग्निवीरों के पहले बैच के चार वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। अग्निवीरों के बारे में सकारात्मक फीडबैक मिला है। 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा। इस योजना के तहत शेष 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल की अवधि और दी जाएगी। इस दो साल की अवधि के बाद जो अग्निवीर इच्छुक होंगे और चयन मापदंडों पर खरे उतरेंगे, उन्हें नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा। यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है, जब सेना के तीनों अंग नवंबर 2026 के मध्य से अग्निपथ योजना के पहले बैच के लगभग 75 प्रतिशत अग्निवीरों को चरणबद्ध तरीके से सेवा से मुक्त करने की तैयारी कर रहे थे।
दो साल की विस्तारित सेवा अवधि में अग्निवीरों को ज्यादा पैसा मिलेगा
सीडीएस ने कहा कि कैबिनेट ने दो साल की इस अवधि को मंजूरी दी है। चयन का दायरा बढ़ चुका है। सभी जिलों से अग्निवीर आ रहे हैं। पारदर्शिता के लिए अब पहले लिखित परीक्षा ली जा रही है, फिर फिजिकल टेस्ट ले रहे हैं। चार वर्षों की अवधि में अग्निवीरों की फिजिकल फिटनेस, हौसला और अनुशासन उच्च स्तर का रहा है। उनकी दक्षता को बढ़ाने के लिए प्रयास किए गए हैं। 10वीं पास अग्निवीरों को आगे की पढ़ाई कराई गई है।
फीडबैक और समीक्षा के बाद निर्णय लिया गया कि 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल की अवधि और दी जाएगी। इसके तहत उन्हें ज्यादा पारितोषिक और विस्तारित सेवा निधि मिलेगी। इसी के साथ कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों के लिए यह मार्ग प्रशस्त कर दिया है कि वे सशस्त्र बलों में समाहित हो सकें।