1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, जयकारों से गूंजा भागवत पार्क

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, जयकारों से गूंजा भागवत पार्क

कर्मयोग जन कल्याण समिति (Karmayoga Public Welfare Society) के तत्वावधान में सेक्टर-B स्थित भागवत पार्क प्रांगण में 31 अक्टूबर 2026 से आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। आचार्य संतोष भाई महाराज के श्रीमुखारविंद से प्रवाहित हो रही श्रीमद्भागवत कथा की अमृतमयी रसधारा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। कर्मयोग जन कल्याण समिति (Karmayoga Public Welfare Society) के तत्वावधान में सेक्टर-B स्थित भागवत पार्क प्रांगण में 31 अक्टूबर 2026 से आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। आचार्य संतोष भाई महाराज के श्रीमुखारविंद से प्रवाहित हो रही श्रीमद्भागवत कथा की अमृतमयी रसधारा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है।

पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए आचार्य श्री ने भगवान के अवतरण की दिव्य कथा, कंस के अत्याचार, देवकी-वसुदेव की भक्ति एवं भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल भगवान के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, भजन-कीर्तन एवं जयकारों के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से वातावरण पूरी तरह कृष्णमय हो गया।

इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्रीय निवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। सेक्टर-B कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से महिलाएं, पुरुष, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में प्रतिदिन कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के विशेष अवसर पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति और भी उत्साहपूर्ण रही। भक्तगण पूरी श्रद्धा के साथ कथा का रसपान कर रहे हैं और भगवान के पावन नाम का जप-कीर्तन करते हुए भक्ति के आनंद में डूबे नजर आए।

कथा स्थल पर सजा आकर्षक पंडाल, भक्ति संगीत, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक एवं उत्सवमय बना दिया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो भागवत पार्क स्वयं ब्रजधाम का स्वरूप धारण कर चुका हो। कर्मयोग जन कल्याण समिति के तरफ से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य केवल श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराना ही नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव, पारिवारिक एकता एवं भारतीय संस्कृति और संस्कारों को बढ़ावा देना भी है। श्रीमद्भागवत महापुराण हमें जीवन में प्रेम, करुणा, धर्म, कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई

समिति की ओर से क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर इस पावन आयोजन में सहभागी बनें तथा आचार्य श्री के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...