Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान जोरों पर, 15 अगस्त तक रहेगा जारी

मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान जोरों पर, 15 अगस्त तक रहेगा जारी

By Sudha 
Updated Date

भोपाल। मध्यप्रदेश में इन दिनों हर घर तिरंगा अभियान अपने जोश में है। यह अभियान 2 अगस्त से शुरू हो चुका है। यहां के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी के लोगों से अपील की है कि 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहराया जाये। उन्होंने ये भी कहा है कि इस साल भी हम सब पूरे मध्यप्रदेश में हर घर तिरंगा लहराएं और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें।

पढ़ें :- राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर के खिलाफ लोकायुक्त के समक्ष परिवाद, 2017 से 2022 के बीच उनकी संपत्ति तीन गुना बढ़ने के आरोप

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान मां भारती के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प की अभिव्यक्ति के लिये है और इस महाअभियान में हम खुद भी जुड़ें और दूसरों को भी जोड़े।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश में भी 2 अगस्त से 15 अगस्त तक अभियान चलाया जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लें और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।

Advertisement