हरियाणा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) हरियाणा में पहली चुनावी रैली से पांच लोकसभा सीट (Lok Sabha Seat) अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और रोहतक को साधने का प्रयास किया। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन शुरू किया। अंबाला की धरती से पूरे हरियाणा को राम राम किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा यानी हिम्मत, हरियाणा यानी हौसला, तभी तो हरियाणा धाकड़ है। मोदी ने कहा कि मैंने कई सालों तक हरियाणा की रोटी खाई हैं। हरियाणा की तरह ही मोदी ने दस साल तक सरकार भी धाकड़ चलाई है।
पढ़ें :- कनाडा में एक और भारतीय छात्रा कस कत्ल: गुजरात की 22 साल की विधि की चाकू मारकर हत्या
पीएम ने कहा कि हरियाणा सत्य की धरती है, इस धरती पर कांग्रेस ने झूठ बोला है। कहा कि मोदी सरकार ने हर परिवार की चिंता की। इसलिए ऐसे संवेदनशील निर्णय मोदी लेता है। साथियों मोदी विकसित भारत का संकल्प (Viksit Bharat Sankalp) लेकर निकला है। ऐसे में हरियाणा का बहुत अधिकार मेरे पर है, क्योंकि मेरी इस यात्रा में हरियाणा के भी संस्कार हैं। मैं आपको यह गारंटी देता हूं कि आपका सपना ही मेरा संकल्प है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi अंबाला, हरियाणा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/Zqqp1BFvIe
— BJP (@BJP4India) May 18, 2024
पढ़ें :- 'धर्मेंद्र प्रधान जी, आप मुझ पर हमला करके अपने अपराधों से बरी नहीं हो जाएंगे...' राहुल गांधी का केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर पलटवार
कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग किसानों के नाम पर राजनीति करते हैं, दस साल में बीस करोड़ रुपए का एमएसपी में हमने किसानों से अनाज खरीदा है। यानी तीन गुना अनाज किसानों से खरीदा गया है। पहले तो पैसा मिलने में भी कई महीने लगते थे। अब पैसा सीधे किसान के नाम पर बैंक के खाते में जमा हो जाता है। कांग्रेस ने गन्ना किसानों को सिर्फ और सिर्फ धोखा दिया है।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमारी सेनाओं को फौजियों को धोखा देने का रहा है। देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने भारत की सेना में ही किया था। कहा कि बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलिकॉप्टर घोटाला, कांग्रेस भारत की सेनाओं को कमजोर बनाकर रखते थे। जानते हैं क्यों, ताकि विदेश से हथियार मंगवाने के नाम पर घोटाले कर सकें।
मोदी ने कहा कि हमारे सैनिकों को कपड़े, जूते, बुलेटप्रूफ जैकेट भी नहीं मिलती थी, उनके पास अच्छी राइफलें तक नहीं थी। उन्हें लाठी देकर कहा जाता था कि आतंकियों का मुकाबला करो। जब मोदी सरकार आई तो उसने कहा कि अब ये नहीं चलेगा। मैंने भारत की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरू किया। आज सेना को मेड इन इंडिया (Made in India) के हथियार मिल रहे हैं।
मोदी ने कहा कि इंडी वालों ने देश के खिलाफ जो भी दांव पेंच चले थे, उन्हें चुनाव के मैदान में जनता ने खुद पटखनी दे दी है। हरियाणा तो वह राज्य है जिसकी रगो में देश भक्ति है। देश विरोधी ताकतों को हरियाणा अच्छी तरह जानता है। पहचानता है। इसलिए हरियाणा का गांव-गांव, घर-घर एक ही आवाज में बोल रहा है, फिर एक बार मोदी सरकार (Modi Government)।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चार चरण के मतदान में INDI गठबंधन के सभी दल चारों खाने चित हो चुके हैं। पीएम ने कहा कि अंबाला के आसमान में राफेल जब उड़ता है तो आपको गर्व होता है। उन्होंने कहा कि मैं आपसे अगले पांच साल के लिए आशीर्वाद मांगने के लिए आया हूं। आप इतनी बड़ी संख्या में यहां आए, मैं आपका बहुत बहुत आभारी हूं। हमारे रतन लाल कटारिया की बरसी है। मैं उन्हें भी अपनी श्रद्धांजलि देता हूं।
पढ़ें :- How to Make Gud Lassi: 45 डिग्री की गर्मी में भी शरीर रहेगा बर्फ जैसा ठंडा, दही में ठंडा-ठंडा पुदीना डालकर बनाएं लस्सी
मंच से अनिल विज ने दिखाई अपनी ताकत
पूर्व मंत्री अनिल विज (Former Minister Anil Vij) ने कहा कि भारत के 140 करोड़ लोगों के विश्वास के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हरियाणा आ रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में वो करके दिखाया है जो आज तक कोई नेता नहीं कर पाया। आज राहुल गांधी ये कह रहा है कि मैं एक बटन दबाकर गरीबी खत्म कर दूंगा। इसकी दादी ने भी ये नारा दिया था, लेकिन गरीबी हटी क्या। पहली बार गरीबों के बारे में सोचा है वह नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)ने सोचा है।वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Former Chief Minister Manohar Lal) की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरीके से एक झटके में सीएम का पद छोड़ दिया है, इसलिए मैं अब उनको मनोहर लाल त्यागी कहता हूं।
बचपन से मेरे अंदर देश भक्ति की भावना भरी हुई: नवीन जिंदल
कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी नवीन जिंदल (Kurukshetra Lok Sabha candidate Naveen Jindal) ने कहा कि बचपन से मेरे अंदर देश भक्ति की भावना भरी हुई है। 22 वर्ष की उम्र में तिरंगे के लिए मैंने लड़ाई लड़ी। दस साल की लंबी लड़ाई के बाद हम आज अपने घरों के ऊपर तिरंगा लगा पा रहे हैं। आजादी के 75वें वर्ष में प्रधानमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया, जिसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं।