Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ से गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के छह सदस्यों के मोबाइल में मिले पेपर लीक के सबूत, जल्द खुलेंगे बड़े राज

मेरठ से गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के छह सदस्यों के मोबाइल में मिले पेपर लीक के सबूत, जल्द खुलेंगे बड़े राज

By santosh singh 
Updated Date

मेरठ। मेरठ पुलिस (Meerut Police) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कंकरखेड़ा पुलिस (Kankarkheda Police) ने सॉल्वर गैंग (Solver Gang) के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से पेपर लीक (Paper Leak) करने के सबूत मिले हैं। वहीं, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

पढ़ें :- अंधविश्वास की हद! दो माह के मासूम की बलि देने की थी साजिश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ बच्चा

एसटीएफ प्रभारी बृजेश सिंह (STF in-charge Brijesh Singh) ने बताया कि कुछ दिन पूर्व यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा (UP Police Recruitment Exam) हुई थी। लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले सेंधमारी कर सॉल्वर गैंग (Solver Gang) ने यूपी पुलिस का पेपर लीक (UP Police Paper Leaked) कर दिया था। जिसके बाद पुलिस महकमे हड़कंप मच गया था। पुलिस तभी से सेंधमारी करने वाले सभी आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

एसटीएफ मेरठ (STF Meerut) ने मंगलवार रात हाईवे से पेपर लीक करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ (STF ) सभी आरोपियों को पड़कर कंकरखेड़ा थाने (Kankarkheda Police Station) ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों के मोबाइल व लैपटॉप से पेपर लीक से जुड़ीं कई जानकारियां मिलीं। आरोपी पूछताछ में यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment) को लेकर कई बड़े राज खोल सकते हैं।

वहीं, पूछताछ में आरोपी की पहचान दीपू उर्फ दीपक पुत्र दिनेश निवासी दुपहिया रोड पठानपुरा, बिट्टू पुत्र दयाराम निवासी अलीपुर थाना सरधना, प्रवीण पुत्र ओमपाल सिंह निवासी नगलाताशी, रोहित उर्फ ललित पुत्र विनोद कुमार निवासी गोलाबढ़ थाना टीपी नगर, नवीन पुत्र सुलेख चंद व साहिल पुत्र अमरनाथ निवासी शोभापुर थाना कंकरखेड़ा के रूप में हुई।

बताया गया कि इस गैंग में कुल 14 सदस्य हैं। पुलिस फरार आठ आरोपियों की तलाश में भी जुट गई है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, सीओ दौराला शुचिता सिंह (CO Daurala Shuchita Singh) का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम

दीपू उर्फ दीपक पुत्र दिनेश निवासी दुपविया रोड पठानपुरा कंकरखेड़ा।

बिट्टू पुत्र दयाराम निवासी ग्राम अलीपुर थाना सरधना।

प्रवीण पुत्र ओमपाल सिंह निवाली नंगलाताशी कंकरखेड़ा।

रोहित उर्फ ललित पुत्र विनोद कुमार निवासी गोलागढ़ थाना टीपीनगर।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

नवीन पुत्र सलेखचंद निवासी शोभापुर थाना कंकरखेड़ा।

साहिल पुत्र अमरनाथ निवासी शोभापुर थाना कंकरखेड़ा।

Advertisement