Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Exit Poll : सोनिया गांधी की पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- नतीजों का करें इंतजार और देखिए

Exit Poll : सोनिया गांधी की पहली प्रतिक्रिया, बोलीं- नतीजों का करें इंतजार और देखिए

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने सोमवार को पहली प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने करुणानिधि की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली में डीएमके (DMK ) ऑफिस पहुंची थीं। यहीं पर उनसे एग्जिट पोल (Exit Poll) में एनडीए (NDA )को बहुमत दिए जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपना जवाब दिया।

पढ़ें :- इटली और स्पेन के बाद फ्रांस भी अमेरिका के खिलाफ हुआ, इजरायल ने रक्षा सामग्री बेचने से किया मना
पढ़ें :- खाड़ी देशों पर ईंधन की निर्भरता कम करने की बड़ी प्लानिंग, अंगोला से LPG खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के असल परिणाम ‘एग्जिट पोल’ के अनुमान से बिल्कुल विपरीत होंगे। सोनिया ने कहा हमें प्रतीक्षा करनी होगी। बस, इंतजार कीजिए और देखिए।

पढ़ें :- क्या अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने डोनॉल्ड ट्रंप को दिखाया ठेंगा, जंग से बनाई दूरी, युद्ध ने बदला दुनिया का समीकरण

सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी (CPP Chairperson  Sonia Gandhi) ने कहा कि डॉ. कलैगनार करुणानिधि (Dr. Kalaignar Karunanidhi) की 100वीं जयंती के पावन अवसर पर डीएमके के अपने साथियों के साथ यहां उपस्थित होना मेरे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि मुझे कई मौकों पर उनसे मिलने, उनकी बातें सुनने और उनकी ज्ञानवर्धक बातों और सलाह से लाभ उठाने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा​ कि मैं उनसे मिलकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस करती हूं। इस उत्सव के दिन आप सभी को मेरी शुभकामनाएं।

Advertisement