Meta AI Launched in India: फेसबुक, व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की पैरेंट कंपनी मेटा ने अपने एआई टूल मेटाएआई (Meta AI) को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। मेटाएआई (Meta AI) से यूजर्स तमाम तरह के सवालों के जवाब पूछ सकेंगे और एआई इमेज भी बनवा सकते हैं। यह टूल अमेरिका जैसे कई देशों में लाइव था।
पढ़ें :- Dreame L40 Ultra AE Robot Cleaner : घर का झाड़ू-पोछा करेगा स्मार्ट रोबोट , Dreame L40 Ultra AE और D20 Ultra भारत में लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेटाएआई (Meta AI) को Meta Llama 3 के सपोर्ट के साथ बनाया गया है जो कि मेटा का सबसे एडवांस लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) है। इस एआई टूल का सपोर्ट फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और meta.ai में भी मिलने वाला है। मेटाएआई का इस्तेमाल फीड, चैट के साथ-साथ कई सारे एप्स में कर सकते हैं। इससे कंटेंट क्रिएट करने और मैथमैटिक्स के क्वेश्चन भी पूछ सकते हैं।
कंप्यूटर से इसके एक्सेस के लिए meta.ai पर जाना होगा और उसके बाद फेसबुक आईडी से लॉगिन करना होगा। हालांकि, मेटाएआई का इस्तेमाल फेसबुक यूजर ही कर सकते हैं, क्योंकि लॉगिन के लिए फेसबुक के अलावा कोई ऑप्शन नहीं दिया है। माना जा रहा है कि मेटाएआई का सीधा मुकाबला गूगल जेमिनी और ओपनएआई के चैटजीपीटी से होगा।