पटना। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी को मंच से अशोभनीय टिप्पणी की गई। इसके बाद प्रदेश का सियासी माहौल ही बदल गया। भाजपा नेताओं की तरफ से लगातार राहुल गांधी पर हमले किए जा रहे हैं। इसके विरोध में शुक्रवार भाजपा नेता और कार्यकर्ता पटना में सड़क पर उतर आए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत भी हुई। अब इस मामले में राहुल गांधी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि, मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है-हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते। मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते। बता दें कि, राहुल गांधी की ये प्रतिक्रिया ऐसे समय पर आई है जब भाजपा नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर भिड़ंत हुई। दोनों तरफ से लाठी—डंडे भी चले। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
बता दें कि, इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कुछ लोग घुस आए और तोड़फोड़ किए। कहा जा रहा है कि, एनडीए गठबंधन के लोग कुर्जी मोड़ से सदाकत आश्रम तक पैदल मार्च कर रहे थे। इस दौरान वो राहुल गांधी का पुतला दहने करने वाले थे। तभी उनकी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते वहां पर बवाल बड़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी—डंडे भी खूब चले।
कहा जा रहा है कि, एनडीए के कार्यकर्ता भी उग्र हो गए और उन्होंने जमकर तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बूझाकर शांत कराया। पुलिस के समझाने के बाद एनडीए के कार्यकर्ता वापस चले गए, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें