Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. नहीं रही मशहूर एक्ट्रेस बी सरोजा देवी , 87 साल की उम्र में हुई निधन

नहीं रही मशहूर एक्ट्रेस बी सरोजा देवी , 87 साल की उम्र में हुई निधन

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Entertainment World :बॉलीवुड से साउथ  इंडस्ट्री तक लोगों  के दिलों पर राज़ करने वाली एक्ट्रेस सरोजा देवी  अब हमारे बीच में नही रही। इनके  जाने के बाद इंडियन सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गयी है। बता दें अभिनेत्री 87 साल की उम्र में  बेंगलुरु  में अंतिम सांस  लीं। सरोजा ने करीब 200 फिल्मों में काम किया था। सोशल मीडिया पर फैन इनकी मौत से काफी दुखी हैं।  ये दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त और शमी कपूर से साथ काम करके दर्शकों के बीच में अपनी लोकप्रियता बनाई थी।

पढ़ें :- Vijay-Sangeetha Divorce : अभिनेता और TVK प्रमुख थलापति विजय की पत्नी ने मांगा तलाक, लगाए संगीन आरोप, बोलींं- 'एक्ट्रेस से अफेयर...'

इस गाने से बनाई  थी पहचान

इनके मौत की  दुख ना सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में हैं बल्कि साउथ सिनेमा में भी  गहरा शोक है। ‘तेरी प्यारी प्यारी सूरत को किसी की नजर ना लगे’ गाने से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस भले ही इस दुनिया में नहीं रही  लेकिन उनकी फिल्में और उनकी यादें उनके फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी।

साउथ से साथ हिन्दी सिनेमा मे बनी पहचान

सरोजा  ने अपने करियर की शुरुआत मात्र 17 साल की उम्र में की थी। साल 1955 में उन्होंने ‘महाकवि कालीदास’ मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं अपने अभिनय के लिए उन्हें 1969 में पद्म श्री और 1992 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें कन्नड़ मूवी ‘नादोदी मन्नान’, तमिल मूवी ‘कर्पूरारासी’ और तेलुगु मूवी ‘पांडुरंगा महात्म्य’ के लिए जाना जाता है।

पढ़ें :- VIDEO: शादी के बाद पहली बार उदयपुर एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा
Advertisement