Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. मशहूर संगीत निर्देशक वनराज भाटिया का हुआ निधन, 94 साल में आखरी सांस

मशहूर संगीत निर्देशक वनराज भाटिया का हुआ निधन, 94 साल में आखरी सांस

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: देश मे कोरोना ने प्रचंड रूप ले लिया है इससे आम जनता के साथ साथ कई बड़ी हस्तियों को भी हमसे छीना है। दरअसल, शहूर संगीत निर्देशक वनराज भाटिया ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मिली जानकारी के तहत वनराज का निधन उनके मुंबई वाले घर में हुआ है। वह पश्चिमी शास्त्रीय संगीत की अग्रणी रचनाकारों में से एक थे। बीते कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।

पढ़ें :- संविधान व न्यायपालिका की गरिमा और प्रतिष्ठा का बिल्कुल भी सम्मान नहीं, Jolly LLB 3 के निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज

आपको बता दें, इसी के चलते उन्हें घर पर ही बेड पर रखा गया था। यहां वह इतने कमजोर हो गए थे कि उठ-बैठ भी नहीं पा रहे थे। वहीँ इस बीच कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए उन्होंने डॉक्टरों के पास भी जाना सही नहीं समझा, जिस वजह आज (7 मई) सुबह उनका निधन हो गया।

आप सभी को बता दें कि वनराज भाटिया को 31 साल पहले सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके अलावा उन्हें साल 2012 में पद्मश्री से भी नवाजा गया था। इस समय वनराज भाटिया 93 साल के थे। मिली जानकारी के तहत लगातार खराब स्वास्थ्य रहने के चलते बाहरी दुनिया से उनका संपर्क पूरी तरह से टूट गया था। इसी के साथ कई लोग यह भी बताते हैं कि उनके पास पैसे भी नहीं थे और उनका जीवन बहुत ही तंगहाली से गुजर रहा था।

Advertisement