Famous singer Zubin Garg Passes Away: बॉलीवुड में फेमस सिंगर जुबिन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं रहे। 52 साल की उम्र में जुबिन की सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए जान चली गयी। उनका असमिया संगीत उद्योग में भी बड़ा योगदान था। सिंगर के निधन पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि गायक जुबीन गर्ग की मौत की खबर बहुत दर्दनाक है। ये असम और देश को भारी क्षति है।
पढ़ें :- Zubeen Garg funeral: जुबिन गर्ग की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब , लोगों ने नम आंखों से दी विदाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड सिंगर ज़ुबिन सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग का आनंद ले रहे थे, इस दौरान वह अचानक समुद्र में गिर गए। उन्हें बचा लिया गया और आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उनकी मृत्यु हो गई। गायक को आज सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देनी थी। ज़ुबिन को 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘गैंगस्टर’ के ‘या अली’ गाने से देश भर में प्रसिद्धि दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में गाने गाए। जिनमें ‘सुबह सुबह’ और ‘क्या राज है’ शामिल हैं। सिंगर की मौत पर सीएम हिमंत ने कहा कि असम ने अपने सबसे प्रिय बेटों में से एक को खो दिया; जुबीन गर्ग राज्य के लिए क्या मायने रखते थे, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, वे बहुत जल्दी चले गए।
শব্দ আজি নিজেই নিজত আবদ্ধ
Today Assam lost one of its favourite sons. I am in a loss of words to describe what Zubeen meant for Assam. He has gone too early, this was not an age to go.
Zubeen's voice had an unmatched ability to energise people and his music spoke directly to…
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 19, 2025
सीएम हिमंत ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘आज असम ने अपने सबसे प्रिय सपूतों में से एक को खो दिया। ज़ुबीन असम के लिए क्या मायने रखते थे, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह बहुत जल्दी चले गए, यह जाने की उम्र नहीं थी। ज़ुबीन की आवाज़ में लोगों को ऊर्जा देने की बेजोड़ क्षमता थी और उनका संगीत सीधे हमारे मन और आत्मा से जुड़ता था। उन्होंने एक ऐसा शून्य छोड़ा है जो कभी नहीं भरेगा। हमारी आने वाली पीढ़ियाँ उन्हें असम की संस्कृति के एक पुरोधा के रूप में याद रखेंगी, और उनकी रचनाएँ आने वाले दिनों और वर्षों में कई और प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रेरित करेंगी। उनके संगीत के अलावा, लोगों के साथ उनका जुड़ाव और उनकी मदद करने का उनका जुनून हमेशा याद रखा जाएगा।’
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं उनके साथ अपनी सभी बातचीत को हमेशा के लिए संजो कर रखूँगा। वह जादुई आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो गई है। शब्दों से परे दुखद! ज़ुबीन के निधन पर मैं अपने सभी देशवासियों के साथ शोक व्यक्त करता हूँ। ज़ुबीन, शांति से आराम करो! आप हमेशा असम के पसंदीदा रॉकस्टार रहेंगे।’