Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. फेमस सिंगर ने की पत्नी से बेवफाई, होटल रूम में बना रहा था मॉडल संग संबंध पत्नी के पहुंचते हुई मौत

फेमस सिंगर ने की पत्नी से बेवफाई, होटल रूम में बना रहा था मॉडल संग संबंध पत्नी के पहुंचते हुई मौत

By आराधना शर्मा 
Updated Date

दक्षिण अमेरिका: 23 साल के एमसी केविन ने महज दो हफ्ते पहले ही शादी रचाई थी। दो हफ्तों बाद ही ये सिंगर अपनी पत्नी को चीट कर रहा था और एक मॉडल के साथ संबंध बना रहा था, लेकिन बेहद त्रासदी भरे अंदाज में इस सिंगर को अपनी जान गंवानी पड़ी। एमसी केविन ब्राजील के शहर रियो डि जेनेरियो के एक होटल में अपने दोस्त विक्टर के साथ मौजूद थे।

पढ़ें :- Parineeti Chopra's throwback video: दूरदर्शन के कार्यक्रम में गाना गाती दिखी परिणीति चोपड़ा, थ्रोबैक वीडियो वायरल

इस होटल में उनकी मुलाकात 26 साल की मॉडल बियान्का से हुई थी। सबने मिलकर यहां नशीले पदार्थों का सेवन किया। जिसके बाद विक्टर ने बियान्का को संबंध बनाने के ऑफर को लेकर बात की थी। हालांकि केविन ने साफ किया कि वो 33 साल की डियोलेन के साथ शादी रचा चुका है और इसलिए ये बात मॉडल को सीक्रेट रखनी होगी। मॉडल ने पहले मना किया, लेकिन कुछ देर बाद उसने दोनों की बात मान ली थी।

बियान्का ने कहा था कि विक्टर और केविन को 390-390 डॉलर्स देने होंगे। इस डील के फाइनल होने के बाद इसी होटल में रह रहे क्रूज नाम का शख्स केविन के पास आया, जब उसे इस ऑफर के बारे में पता चला तो उसने भी इसमें शामिल होने के लिए कहा। हालांकि जब विक्टर और केविन ने उसे वहां से भगा दिया तो उसने केविन के सिक्योरिटी गार्ड को जाकर बता दिया कि केविन की पत्नी उसे ढूंढ रही है।

दरअसल क्रिमिनल लॉयर और केविन की पत्नी डियोलेन भी इसी होटल में ठहरी थी। केविन को इस बारे में पता नहीं था लेकिन क्रूज ये बात जानता था। इसके बाद केविन के सिक्योरिटी गार्ड ने विक्टर को मैसेज भी किया कि केविन की पत्नी उन्हें ढूंढ रही है। विक्टर ने भी केविन को इस बारे में सूचना दी लेकिन केविन ने इस बात को इग्नोर कर दिया।


हालांकि कुछ देर बाद जब विक्टर वॉशरुम से निकल रहा था तो उसने देखा कि केविन की पत्नी उनके कमरे में पहुंची हुई है। वही केविन बालकनी से लटककर अपने आपको छिपाने की कोशिश कर रहा था लेकिन इस हड़बड़ी के बीच उसका पैर फिसल जाता है और वो पांचवी मंजिल से नीचे गिर जाता है।

पढ़ें :- Urfi Javed new look: उर्फी जावेद ने खाने के लिए पहनने के लिए किया अंडों का इस्तेमाल, आउटफिट ने किया फैन्स को हैरान
Advertisement