बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद विनर गौरव खन्ना और फरहना भट्ट काफी चर्चाओं में बने हुए हैं । वहीं, हाल ही में शो की रनरअप रहीं फरहाना भट्ट कोरियोग्राफर फराह खान के कुकिंग ब्लॉग में पहुंची थी। जहां उन्होंने शो से जुड़ी तमाम बातें शेयर कीं। इस दौरान शो के विनर गौरव खन्ना का भी जिक्र हुआ,लेकिन फरहाना GK का नाम सुनकर वह मुंह बनाते हुए नजर आती हैं। जहां फराह खान गौरव को सपोर्ट करती हुई दिख रही हैं।
पढ़ें :- अरिजीत सिंह–BTS मेंबर कर रहे है कोलैब: BTS मेंबर जुंगकुक ने की सीक्रेट मीटिंग की फोटो साझा
फरहाना को हुई गौरव खन्ना से एलर्जी
बता दें फराह खान ने जब फरहाना से पूछा कि, ” तू जीके(गौरव खन्ना) की पार्टी में गई थी”. इसपर फरहाना ने कहा, ” नहीं मैं नहीं गई थी. बाहर आने के बाद मुझे थोड़ा फेस एलर्जी हो गई थी. इस दौरान फरहाना अपने चेहरे की ओर इशारा कर रही थीं. इसके बाद फराह ने कहा, ” इसको जीके से एलर्जी है, अब क्या करें. जिसपर फरहाना ने कहा, ” नहीं मुझे उनसे कोई एलर्जी नहीं है.
फराह खान ने किया गौरव का सपोर्ट, फरहाना का बना मुंह
इस बातचीत के दौरान फराह खान ने गौरव खन्ना का बचाव किया और कहा, ” सब कह रहे थे वो ऐसा है, फेक है. लेकिन वो ऐसा ही है वो फेक नहीं है. मैंने उसके साथ मास्टरशेफ किया है और वो वहां भी ऐसा ही था, वहां भी लोग उससे इरिटेट हो जाते थे, लेकिन वो ऐसा ही है स्वीट है वो”. जिसपर फरहाना हां बिल्कुल कहते हुए नजर आ रही थीं. लेकिन फराह ने जब फरहाना की शक्ल देखी तो उनका मुंह बन गया था और उन्होंने अपने कैमरामैन से उनका क्लोज अप लेने के लिए कहा.
पढ़ें :- Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पार, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन बनी 300 करोड़ी
लोगों ने किए पोस्ट पर कमेंट्स
वहीं, फरहाना ने अपने ट्विटर पर फराह खान के साथ कुकिंग ब्लॉग की एक छोटी सी क्लिप पोस्ट की है. उन्होंने ये क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “फाइनली मुझे फराह खान के साथ अपनी असली कुकिंग स्किल्स दिखाने का मौका मिला. उनके इस पोस्ट के बाद कुछ लोग कमेंट करते हुए नजर आए. एक यूजर ने लिखा, “जब फराह खान गौरव खन्ना की तारीफ कर रही थी, तब आपके एक्सप्रेशंस बहुत मजेदार थे. अन्य यूजर ने लिखा, ”मेरी असली कुकिंग स्किल्स? मुझे नहीं लगता कि BB में किसी को तुम्हारी कुकिंग पसंद आई, वो Baseer Ali खामखा तुम्हारी कुकिंग की तारीफ करता था क्योंकि वो तुम्हारे लिए अपने एकतरफा प्यार में अंधा हो गया था. हालांकि ज्यादातर यूजर्स फरहाना की तारीफ करते हुए नजर आए.
शो में होती थी गौरव और फरहाना की लड़ाई
बता दें कि बिग बॉस 19 के अंदर फरहाना और गौरव खन्ना के बीच अक्सर ही नोकझोंक होती रहती थी. फरहाना ने कई बार गौरव को फेक बताया है और उसने ये भी कहा है कि वह अच्छा बनने की कोशिश करता है।
पढ़ें :- रैंप पर दिखा अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का जलवा, लाल रंग के गहने ने जीता सबका दिल