Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. किसान भाई रहें तैयार! PM किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करने की डेट आयी सामने, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

किसान भाई रहें तैयार! PM किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करने की डेट आयी सामने, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

By Abhimanyu 
Updated Date

PM Kisan Yojana 19th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त यानी 2 हजार रुपये 24 फरवरी, 2024 को जारी की जाएगी। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) सिस्टम के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी योग्य किसान भाइयों के बैंक खातों में सीधे फंड ट्रांसफर करेंगे। साल 2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये तीन समान किस्तों में 2,000 रुपये मिलते हैं।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

एक निजी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर का दौरा करने वाले हैं, जहां वे 19वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट से अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। हालांकि, इस योजना का लाभ पाने के लिए के लिए e-KYC पूरा करना जरूरी है। आइये पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट को ऑनलाइन चेक करने के तरीके पर एक नजर डाल लेते हैं-

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की लिस्ट कैसे चेक करें?

1- सबसे पहले ऑफिशियल पीएम-किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।

2- इसके बाद ‘Beneficiary Status’ पर क्लिक करें।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

3- फिर अपना सही आधार नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें।

4- अपना पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए Get Data पर क्लिक करें।

नोट- अगर किसी किसान का नाम मिसिंग है, तो उन्हें मदद के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करना होगा।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC

केंद्र सरकार ने सही लाभार्थियों तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पहुंचने की प्रक्रिया को सुनिश्चित करने और धोखाधड़ी को रोकने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। किसान तीन तरीकों का इस्तेमाल करके ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं: 1- ओटीपी-बेस्ड ई-केवाईसी (आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर के जरिए), 2- फेस ऑथेंटिकेशन-बेस्ड ई-केवाईसी और 3- बायोमेट्रिक-बेस्ड ई-केवाईसी (कॉमन सर्विस सेंटर्स पर)।

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 14 शर्तें पूरी करने हिदायत देते हुए रामलीला मैदान में रैली की दी अनुमति, पार्टी ने प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप
Advertisement