Farmer’s Friend Stick : खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए विषैले जन्तुओं और हिंसक जानवरों का खतरा बना रहता है। किसान भाईयों को खेतों पानी और सुरक्षा के लिए अक्सर रात मं में भी खेतों में जाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए एक खास स्मार्ट डिवाइस इस समय चर्चा में है। दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्ट स्टिक खेत में मौजूद सांप, बिच्छू और दूसरे खतरनाक जीवों की पहचान करके किसानों को पहले ही अलर्ट कर सकती है। यही वजह है कि इसे किसानों के लिए किसी जादुई छड़ी से कम नहीं माना जा रहा।
पढ़ें :- अब घर पर Lumio Arc 7 (2026) के साथ लें सिनेमा हॉल का मजा, 120-इंच प्रोजेक्शन और 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मौजूद
क्या है किसान मित्र छड़ी?
किसान मित्र छड़ी एक स्मार्ट सेफ्टी डिवाइस है, जिसे किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस स्टिक को खेतों में इस्तेमाल करने के दौरान संभावित खतरे पहचानने के लिए डिजाइन किया गया है।
कैसे काम करती है यह स्मार्ट स्टिक?
इस स्मार्ट छड़ी का इस्तेमाल काफी आसान बताया जा रहा है। किसान को बस इसे जमीन के पास रखना होता है और बटन दबाना होता है। इसके बाद यह आसपास के इलाके को स्कैन करना शुरू कर देती है। अगर आसपास किसी सांप या Dangerous Creatures की गतिविधि होती है तो यह तुरंत अलर्ट देती है। इससे किसान पहले ही सतर्क हो सकता है और हादसे से बच सकता है।
सेंसर पहचान लेते हैं खतरा
किसान मित्र छड़ी में एडवांस स्मार्ट सेंसर लगाए गए हैं। ये सेंसर जमीन पर सरकने वाली हलचल, शरीर की गर्मी और यहां तक कि सांप की फुफकार जैसी आवाजों को भी पहचान सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि यह डिवाइस 5 से 15 मीटर की दूरी तक खतरे का पता लगाने में सक्षम है। वहीं इसका Scanning Area करीब 100 मीटर तक बताया जा रहा है।
वाइब्रेशन और मोबाइल अलर्ट की सुविधा
अगर यह स्मार्ट स्टिक किसी खतरे को डिटेक्ट करती है तो किसान के हाथ में तुरंत वाइब्रेशन महसूस होता है। इसके साथ इसमें तेज बजर अलर्ट भी दिया गया है।
पढ़ें :- पटना मेट्रो का एक साल पूरा, 3.37 लाख से अधिक लोगों ने किया सफर, दिसंबर तक खुलेगा नया 'खेमनीचक' स्टेशन
सोलर टॉर्च भी बनेगी मददगार
खास बात यह है कि किसान मित्र छड़ी में सोलर टॉर्च फीचर भी दिया गया है। इससे खेतों में देर रात काम करने वाले किसानों को अतिरिक्त सुरक्षा मिल सकती है।