Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Farmers Protest 2024 : किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को किया भारत बंद का एलान

Farmers Protest 2024 : किसान आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को किया भारत बंद का एलान

By santosh singh 
Updated Date

भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा (United Kisan Morcha) ने कहा कि खेती में कॉरपोरेट लूट व 13 महीने के आंदोलन के बाद मानी गई छह मांगों को पूरा न करने के खिलाफ किसानों में भारी आक्रोश है। जिला सचिव मास्टर जगरोशन (District Secretary Master Jagroshan) ने बताया कि केंद्र सरकार अपने वायदे के अनुसार एमएसपी (MSP) जारी कर वैधानिक गारंटी दें।

पढ़ें :- भलुअनी:परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित

लखीमपुर खीरी के किसानों को मिले न्याय 

लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के किसानों को न्याय मिले, बिजली बिल 2022 (Electricity Bill 2022) वापस हो, एडवांस सिक्योरिटी के नाम पर घरेलू व कॉमर्शियल उपभोक्ताओं की लूट को बंद किया जाए, आंदोलन के दौरान शहीद किसानों को शहीद का दर्जा मिले।

16 फरवरी के भारत ग्रामीण बंद का आह्वान

2022-23 और 2023-24 का बकाया मुआवजा व बीमा जारी हो। नहरे में टेल तक महीने में 7 दिन पानी पहुंचे, सभी किसानों मजदूरों को कर्ज मुक्त किया जाए। 16 फरवरी के भारत ग्रामीण बंद (Bharat Bandh on 16 February) के लिए भेरा, जेनावास, सिढाण।मंढाण, खावा, भारीवास, पटौदी, संडवा आदि गांव के किसानों से संपर्क साधा। जनसंपर्क अभियान में रणधीर सांगवान, महावीर सिंह, राजेश सिहाग, धूपसिंह ईशरवाल, जयबीर मूंड शामिल रहे।

पढ़ें :- कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर आखिर क्या चल रहा? केसी वेणुगोपल ने बताया कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक में किस बात की हुई चर्चा
Advertisement