नई दिल्ली। पंजाब व हरियाणा के किसान स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, एमएसपी पर गारंटी, लखीमपुर खीरी हादसे पर सख्त कार्रवाई करने सहित किसान मोर्चों के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी व मुआवजा राशि देने की मांग पर अड़े हैं। इसको लेकर एक बार फिर दिल्ली चलो का आहृवान किया है। शंभू बॉर्डर पर तीसरी बार टियर गैस छोड़ी गई है। किसान 500 मीटर दूरी पर बने टोल की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।
पढ़ें :- आराधना मिश्रा 'मोना' यूपी कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष नियुक्त, सांसद इमरान मसूद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष व दो उपाध्यक्ष भी बनाए गए
9 मेट्रो स्टेशनों पर कुछ गेट हो सकते हैं बंद
सुरक्षा निर्देशों के अनुसार निम्नलिखित मेट्रो स्टेशनों पर कुछ गेट बंद किए जा सकते हैं। हालांकि, स्टेशन चालू है।
1. केन्द्रीय सचिवालय
2. राजीव चौक
3. उद्योग भवन
4. पटेल चौक
5. मंडी हाउस
6. बाराखंभा रोड
7. जनपथ
8. खान मार्केट
9. लोक कल्याण मार्ग
जींद पंजाब बॉर्डर पर किसानों का पहुंचना शुरू
पढ़ें :- लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीटा जा रहा, ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बिठाया है वो भी जाएगा: राहुल गांधी
जींद पंजाब बॉर्डर पर किसानों का पहुंचना हुआ शुरू हो गया है। पंजाब के जिले संगरूर से लगते आसपास के 4 जिलों के किसान इसी रास्ते से करेंगे दिल्ली कूच करेंगे। इंटरस्टेट पुलिस नाके के पास किसान जुटने शुरू हो गए हैं। ट्रेक्टर ट्रॉलियों के साथ किसानों का पहुंचना शुरू हो गया है। किसान अपने साथ तकरीबन 6 महीने का राशन लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं।