Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन, वाहनों से जाम किए हाईवे

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन, वाहनों से जाम किए हाईवे

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान अपनी कृ​षि कानूनों को निरस्ता कराने के लिए बीते कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अब किसान पेट्रोल, डीजल और खाद्य तेल की कीमतों को लेकर विरोध शुरू कर दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश के विभिन्न हिस्सों में किसान सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के किनारे अपने वाहनों के साथ जमा हुए।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

किसान नेता लखबीर सिंह ने कहा कि आज किसानों ने ईंधन की ऊंची कीमतों के खिलाफ दो घंटे तक प्रदर्शन किया। हम चाहते हैं कि इनकी कीमतें तत्काल प्रभाव से आधी की जाएं। प्रदर्शनकारी अपने साथ मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर और अन्य वाहन लेकर आए थे और धरने पर बैठे।

उन्होंने प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। बता दें कि, देश में पेट्रोल—डीजल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को प्रदर्शन के तौर पर किसानों ने ‘हॉर्न बजाओ दिवस’ भी मनाया। इस दौरान उन्होंने पांच मिनट तक अपने वाहनों का हॉर्न बजाया। ऐसा करने के पीछे किसानों का कहना है कि नए कृषि कानूनों का पिछले सात महीने से लगातार विरोध के बाद भी सरकार उनकी नहीं सुन रही है।

 

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement