Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Farrukhabad News : पांचाल घाट पर एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार कांवड़ियों गंगा में डूबे, NDRF व गोताखोर तलाश में जुटे

Farrukhabad News : पांचाल घाट पर एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार कांवड़ियों गंगा में डूबे, NDRF व गोताखोर तलाश में जुटे

By santosh singh 
Updated Date

फर्रुखाबाद । यूपी के फर्रुखाबाद जिले (Farrukhabad District) के पांचाल घाट (Panchal Ghat) पर सोमवार को भोर में जल भरने से पहले स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों सहित एक ही गांव चार लोग गंगा में डूब गए। पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरफ (NDRF) उनकी तलाश में जुटी है। पानी का बहाव तेज होने से दोपहर तक उनका पता नहीं चला। शाहजहांपुर जनपद के नयागांव खुदागंज निवासी योगेश (17) पुत्र प्रमोद सक्सेना अपने चाचा विकास (25) पुत्र सोनपाल सक्सेना व चचेरे चाचा कमल (23) पुत्र सत्यपाल व गांव के अर्जुन (17) पुत्र राजेश प्रजापति के अलावा सहित दस लोगों के साथ कांवड़ लेकर पांचाल घाट रविवार देर रात पांच बाइकों से पहुंचे थे।

पढ़ें :- मुजफ्फरपुर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बिहार से सिलीगुड़ी तक फैला था नेटवर्क, 13 गिरफ्तार

सोमवार भोर में करीब 4:30 बजे पांचाल घाट (Panchal Ghat) के उत्तरी बंधा के पास स्नान करने पहुंचे। वहां इनके साथी बाइकों के पास खड़े हो गए। बाकी लोगों गंगा में स्नान करने लगे। योगेश सहित चारों लोग गहरे पानी में जाने लगे तभी बाहर खड़े उनके साथियों व पुलिस कर्मियों ने उन्हें मना किया पर वह नहीं माने और गहरे पानी में चले गए।

देखते ही देखते चारों गोते खाने लगे। यह देख वहां स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया लेकिन कुछ ही देर में चारों डूब गए और लापता हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह (Superintendent of Police Aarti Singh) मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने एनडीआरएफ (NDRF) के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी उनकी तलाश में लगा दिया। जानकारी मिलने पर परिजन पांचाल घाट (Panchal Ghat) पहुंच गए। योगेश हाईस्कूल का छात्र था।

उसके परिवार मां सोनी देवी हैं। चार भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई देवेश है। विकास छह भाइयों में सबसे छोटा था। वह इंटरमीडिएट पास करने के बाद आईटीआई (ITI) कर रहा था। कमल तीन भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई गुड्डू और अवनीश हैं। मां विमला देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। बताया गया कि देवेश, विकास व अर्जुन पानी बताशे का ठेला भी लगाते थे। उनके साथ गांव का विक्की भी आया था। वह भी स्नान कर रहा था। सीओ सिटी अभय वर्मा (CO City Abhay Verma) ने बताया कि डूबे हुए चारों लोगों की तलाश की जा रही है। गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जाता है।

पढ़ें :- नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी को महासचिव, वसुंधरा राजे और राम माधव को बनाया उपाध्यक्ष
Advertisement