Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Chhath Mahaparv : छठ घाटों पर स्वाती सिंह को पाकर गदगद हुईं व्रती महिलाएं

Chhath Mahaparv : छठ घाटों पर स्वाती सिंह को पाकर गदगद हुईं व्रती महिलाएं

By आराधना शर्मा 
Updated Date

लखनऊ: छठ पर्व पर सुबह से सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र (Sarojini Nagar Assembly Constituency) में घाटों की व्यवस्था में लगीं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह (Swati Singh) ने शाम को घाटों पर जाकर व्रती महिलाओं व उनके परिजनों से मिलकर उन्हें बधाई दी। मंत्री को अपने बीच पाकर पूजा में लगे लोग गदगद हो गये। हर वर्ष की तरह मंत्री स्वाती सिंह (Swati Singh) ने इस वर्ष पर भी विधानसभा क्षेत्र के छठ घाटों पर चाय आदि की व्यवस्था कर रखीं थी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

दोपहर बाद से ही स्वाती सिंह (Swati Singh) घाटों का जायजा लेने लगीं। तेलीबाग, अर्जुनगंज, नीलमथा आदि जगहों पर जाकर वह व्रती महिलाओं से मिलीं। इसके साथ ही कुछ जगहों पर पहले से चल रहे कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। कई जगह व्रती महिलाओं ने उनके माथे पर चढ़ाया हुआ सिंदूर भरा और विजयी होने का आशीर्वाद दिया। कई जगह महिलाएं उनके साथ फोटो भी खिंचवाती रहीं।

स्वाती सिंह ने कहा कि छठ घाटों के लिए शुरू से ही साफ-सफाई और मरम्मत का काम करती आयी हूं। यह हमारे लिए राजनीति नहीं आस्था का केन्द्र है। इसी कारण मैंने प्रयास कर कानपुर रोड स्थित तालाब को छठ पूजा स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग से 48.92 लाख रुपये स्वीकृत कराए।

Advertisement