Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Fatehpur Tomb Case : सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने अमित शाह को पत्र लिखा, मामले की उच्चस्तीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

Fatehpur Tomb Case : सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने अमित शाह को पत्र लिखा, मामले की उच्चस्तीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मकबरे के अंदर घुसकर हिंदूवादी संगठनों की ओर से किए गए उपद्रव का मामला लगातार गरमा जा रहा है। इसी बीच फतेहपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश चंद्र उत्तम पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर विवाद पैदा करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उनका कहना है कि मकबरा राष्ट्रीय धरोहर संपत्ति के रूप में दर्ज है।

पढ़ें :- भारत ने द. अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर जीती सीरीज, यशस्वी ने जमाया शतक, कोहली-रोहित का पचासा

नरेश चंद्र उत्तम पटेल कहा कि आपका ध्यान एक ऐसी घटना की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं, जिसने न केवल जनपद फतेहपुर की शांति-व्यवस्था को झकझोर दिया है, बल्कि देश की संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनपद फतेहपुर, मोहत्ता रेडइया, आबूनगर में स्थित लगभग 350 वर्ष पुराना नवाब अब्दुस समद जो अभिलेखों में राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में दर्ज है। पुरातत्व विभाग और वक्फ बोर्ड द्वारा संरक्षित है- मकबरा-जो उसे भाजपा और उसके आनुषंगिक संगठन जान-बूझकर विवादित बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

पटेल कहा कि 11 अगस्त 2025 को, प्रशासन को पहले से सूचित करने के बावजूद 200-300 लोग बैरिकेटिंग तोड़कर अंदर घुसे, मकबरे की मजारों को क्षतिग्रस्त किया और वहां भगवा झंडा फहरा दिया। यह सब प्रशासन की मौन सहमति से हुआ प्रतीत होता है। इससे जिले में सांप्रदायिक तनाव गहराया है और मुस्लिम समाज आहत व आक्रोशित है। इतना ही नहीं। मकबरे से जुड़ी लगभग 11 बीघा बेश्कीमती भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर रखा है, जबकि उच्च न्यायालय द्वारा उसे खाती कराने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। आदेश के बावजूद कार्रवाई न होना सरकारी तंत्र की नाकामी और मिलीभगत दर्शाता है।

उन्होंने लिखा कि महोदय, यह मामला धार्मिक सौहार्द, कानून-व्यवस्था, और हमारी राष्ट्रीय धरोहर की रक्षा-तीनों के लिए एक गंभीर चुनौती है। मैं मांग करता हूं कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच हो। दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। मकबरे और उससे जुड़ी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर संरक्षित किया जाए। 16 अगस्त को प्रस्तावित विवादित कार्यक्रम पर रोक लगाई जाए, ताकि जिले में शांति बहात हो सके।

पढ़ें :- Indigo Crisis : राहुल गांधी की बातों पर सरकार ने गौर किया होता तो हवाई यात्रा करने वालों को इतनी तकलीफें न उठानी पड़ती
Advertisement