नई दिल्ली। यूपी के फतेहपुर मकबरा-मंदिर विवाद (Fatehpur Tomb-Temple Dispute) को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (Congress MP Imran Masood) ने योगी सरकार (Yogi Government) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मकबरे के अंदर से आए वीडियोज में साफ-साफ हिंसा होती दिख रही है, लेकिन पुलिस ने आरोपी बीजेपी जिला अध्यक्ष और हिंदुत्ववादी संगठन के नेताओं पर कोई सख्त एक्शन नहीं लिया। उन पर एफआईआर (FIR) तक नहीं दर्ज की। अगर बवाल करने वाले मुसलमान होते तो उनकी छाती पर गोली मार दी जाती।
पढ़ें :- IND vs WI : चौथे टी20 में 300 का आंकड़ा होगा पार, हैदराबाद में गेंदबाजों की खैर नहीं!
इमरान मसूद (Imran Masood) ने कहा कि बवाल व तोड़फोड़ कराने के बाद अब वे मामले को “सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने” की बात कर रहे हैं। फिलहाल, हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे समाज में नफरत न बोएं। नहीं तो आने वाली पीढ़ियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। ऐसी राजनीति से समाज बंट जाएगा।
फतेहपुर मकबरा-मंदिर विवाद के दोषियों की शिनाख़्त लखनऊ के ड्रोन करेंगे या दिल्लीवालों के ड्रोन : अखिलेश यादव
वहीं, सपा मुखिया अखिलेश यादव (SP chief Akhilesh Yadav) ने इस मामले में कहा कि फतेहपुर में घटी घटना, तेजी से खत्म होती बीजेपी की निशानी है। जब-जब बीजेपी और उनके संगी साथियों की पोल खुलने लगती है, तब-तब सौहार्द बिगाड़ने की साज़िश की जाती है। जनता अब इस भाजपाई चाल को समझ गई है। अब ऐसी करतूतों में जनता न तो अटकेगी और न ही इन घटनाओं से भटकेगी। देखना ये है कि इस घटना के दोषियों की शिनाख़्त लखनऊ के ड्रोन करेंगे या दिल्लीवालों के ड्रोन। सामाजिक एकता ज़िंदाबाद।
फतेहपुर में घटी घटना, तेज़ी से ख़त्म होती भाजपा की निशानी है।
पढ़ें :- Delhi-Patna Vande Bharat : दिवाली-छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म , 16 अक्टूबर से नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन!, जानें- किराया, टाइमिंग और ठहराव
जब-जब भाजपा और उनके संगी साथियों की पोल खुलने लगती है, तब-तब सौहार्द बिगाड़ने की साज़िश की जाती है। जनता अब इस भाजपाई चाल को समझ गयी है। अब ऐसी करतूतों में जनता न तो अटकेगी और न ही इन घटनाओं से भटकेगी।
देखना ये है कि…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 11, 2025
उधर, बसपा चीफ मायावती ने भी इस मुद्दे पर ‘एक्स’ पर लिखा कि यूपी के जिला फतेहपुर में मकबरा व मंदिर होने को लेकर चल रहे विवाद/बवाल पर सरकार को किसी भी समुदाय को ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाने देना चाहिए जिससे वहां साम्प्रदायिक तनाव पैदा हो जाए तथा आपसी भाईचारा व सद्भाव भी बिगड़े। सरकार इस मामले को जरूर गम्भीरता से ले तथा जरूरत पड़ने पर सख़्त कदम भी उठाए।
पढ़ें :- रूस की जूली को बिहारी लड़के से हुआ ऐसा प्यार, कि शादी के लिए सात समंदर पार की सरहदें लांघकर पहुंची बिहार
इस पूरे विवाद पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा-कांग्रेस की नीति रही है- फूट डालो, हुकूमत करो। अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए पाठक ने सपा पर समाज को बांटने और माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प – तुष्टिकरण किसी का नहीं, संतुष्टिकरण सबका। सपा अपनी बयानबाज़ी से सामाजिक ताना-बाना बिगाड़ना चाहती है। फिलहाल, फतेहपुर की स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था पर सरकार सतर्क है।
मालूम हो कि यूपी के फतेहपुर जिले में एक मंदिर और मकबरे को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू संगठन इस मकबरे को भगवान शिव और श्रीकृष्ण का मंदिर होने का दावा कर रहे हैं। जबकि, मुस्लिम पक्ष इसे नवाब अब्दुल समद का मकबरा बता रहा है। इस बीच बीते सोमवार को सैकड़ों की संख्या में हिंदू पक्ष के लोग मकबरे में घुस गए और तोड़फोड़ की। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। बवालियों पर एक्शन लिया जा रहा है। दर्जनों लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है, जिसमें बीजेपी, सपा और हिंदू संगठनों से जुड़े शामिल हैं।