Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Father Shot his Son: अपने बेटे को गोली मार कर थाने पहुंचा पिता, बोला…. गिरफ्तार कर लीजिए मैंने अपने बेटे को गोली मार दी है…

Father Shot his Son: अपने बेटे को गोली मार कर थाने पहुंचा पिता, बोला…. गिरफ्तार कर लीजिए मैंने अपने बेटे को गोली मार दी है…

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Father Shot his Son:  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जरा से विवाद में एक पिता अपने बेटे की जान का दुश्मन बन बैठा। मैनपुरी के औंछा कस्बे में अपने बेटे से तंग आकर एक पिता ने अपने बेटे को गोली मार दी।

पढ़ें :- Shocking News: BJP कार्यालय में नौकरी करेगा लंगूर, पंखे के बिना नहीं आती इसे नींद, सैलरी है तीस हजार रुपये

मुझे गिरफ्तार कर लिजिए …मैंने अपने बेटे को गोली मार दी है…

इसके बाद राइफल लेकर पुलिस थाने पहुंच कर बोला.. मुझे गिरफ्तार कर लिजिए …मैंने अपने बेटे को गोली मार दी है। जैसे ही आस पास के लोगो को इस घटना की जानकारी मिली इलाके में सनसनी फैल गई। युवक को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

पिता ने राइफल निकाल कर अपने बेटे पर गोली चला दी

बुधवार सुबह करीब 8:45 मिनट पर कस्बा औंछा के रहने वाले विजयपाल सिंह यादव का अपने बड़े बेटे राजीव यादव के साथ विवाद हो गया। इतने में पिता ने राइफल निकाल कर अपने बेटे पर गोली चला दी। गोली उसकी गर्दन में लगी।

पढ़ें :- अगर नहीं है वोटर आईडी कार्ड , तो 20 मई को आप किसी भी वैध आईडी से कर सकते हैं मतदान : राकेश कुमार

घटना के बाद विजयपाल राइफल के साथ थाने जा पहुंचा

आनन फानन में परिवार वाले युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। घटना के बाद विजयपाल राइफल के साथ थाने जा पहुंचा।

Advertisement