1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट ने जानिए किन शर्तों पर दी सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत

Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट ने जानिए किन शर्तों पर दी सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नौ समन के बाद बीते 21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं, अब उन्हें लोकसभा चुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। उन्हें यह राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तें लगाईं हैं, जिनका उन्हें पालन करना होगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नौ समन के बाद बीते 21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं, अब उन्हें लोकसभा चुनाव के बीच सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। उन्हें यह राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तें लगाईं हैं, जिनका उन्हें पालन करना होगा।

पढ़ें :- अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक दशहरा : पीएम मोदी और सीएम योगी ने देशवासियों को विजयादशमी की दी बधाई

कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि, केजरीवाल इस केस में अपनी भूमिका के संबंध में कोई भी टिप्पणी नहीं करेंगे। वह किसी भी गवाह से बातचीत नहीं कर सकते या किसी भी तरह से मामले को प्रभावित नहीं कर सकते। केस से जुड़ी किसी भी आधिकारिक फाइल तक उनकी पहुंच नहीं होगी।

इसके साथ ही कोर्ट की तरफ से कहा गया कि, अरविंद केजरीवाल सीएम कार्यालय या दिल्ली सचिवालय नहीं जाएंगे। केजरीवाल एलजी की मंजूरी प्राप्त करने के लिए जरूरी होने पर ही आधिकारिक फाइलों पर हस्ताक्षर करेंगे। केजरीवाल 2 जून को सरेंडर करेंगे।

 

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...