Father’s Day Special: भारतीय सिनेमा के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का पिछले साल 9 मार्च को निधन हो गया था। सतीश ने अपने अभिनय और निर्देशन से दर्शकों के दिल में एक खास जगह बनाई थीं। ऐसे में उनकी अचानक निधन की खबर ने फैंस को चौंका दिया था।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
वहीं आपको बता दें कि सतीश कौशिक (Satish Kaushik) अपने पीछे अपनी बेटी वंशिका और पत्नी को छोड़कर गए हैं। एक्टर की बेटी उनके काफी करीब थी। ऐसे में जब सतीश कौशिक का निधन हुआ था तो उनके खास दोस्त अनुपम खेर ने उनकी बेटी का पूरा ख्याल रखने का वादा किया था।
अनुपम का कहना था कि वो वंशिका के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे। एक्टर अक्सर अपने सोशल मीडिया पर वंशिका के साथ फोटो और तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। इसी बीच अब हाल ही में ‘फादर्स डे’ के मौके पर वंशिका ने अनुपम खेर के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
वंशिका ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- “हैप्पी फादर्स डे अनुपम अंकल!” इसके बाद वंशिका का प्यार देख अनुपम खेर ने भी इसपर रिएक्ट किया है। अनुपम ने वंशिका की पोस्ट को अपनी स्टोरी में दिल वाले इमोजी के साथ दोबारा पोस्ट किया है।
पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता